
इंदौर में जहरीले पानी से कितनी मौतें? CM मोहन यादव बोले- हमें आंकड़े नहीं, जनता का दुख दिख रहा है
AajTak
Indore Bhagirathpura Water Contamination Deaths: इंदौर जल त्रासदी मामले में CM मोहन यादव ने कहा कि राहत देने के मामले में सरकार केवल क्लीनिकल रिपोर्ट का इंतजार नहीं करेगी. राहत देने की बात आती है, तो हम आंकड़ों को नहीं देखेंगे, हम सभी के साथ खड़े रहेंगे.
MP News: इंदौर में पानी में गंदगी के मामले में मौत के आंकड़ों में विरोधाभास के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार डेटा में नहीं उलझेगी और इसके बजाय सभी के साथ खड़ी रहेगी.
CM ने कहा, "एक भी जान का जाना हमारे लिए बहुत दुखद है. इसलिए, हम आंकड़ों में नहीं पड़ते. यह अलग बात है कि प्रशासन अपनी प्रक्रियाएं अपनाता है. आमतौर पर केवल उन्हीं मामलों को सही आंकड़ा माना जाता है, जिनमें पोस्टमार्टम किया गया हो."
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों की संख्या को लेकर भ्रम मंगलवार को भी बना रहा, जब जिला प्रशासन ने 18 पीड़ितों के परिजनों को मुआवजे के चेक बांटे, जबकि आधिकारिक आंकड़ा 7 ही बताया गया.
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों की सही संख्या के बारे में पूछे जाने पर यादव ने पत्रकारों से कहा, "यह बहुत दुखद घटना है. लोग कोई भी हों, जब राहत देने की बात आती है, तो हम आंकड़ों को नहीं देखेंगे; हम सभी के साथ खड़े रहेंगे."
जबकि इंदौर संभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक सात मौतों की सूचना मिली है, अधिकारी पानी में गंदगी से जुड़ी छह मौतों की बात कह रहे हैं.
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने 2 जनवरी को कहा था कि उन्हें देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से फैले डायरिया में 10 मरीजों की मौत की जानकारी मिली है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि इस प्रकोप में छह महीने के बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हुई है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






