
इंतजार खत्म! देखिए प्रभास की राधेश्याम का टीजर, इस दिन हो रही रिलीज
AajTak
फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया है. टीजर में प्रभास फुल ऑन रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. वे ऐसे डायलॉग मार रहे हैं कि फैन्स सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं.
प्रभास की महत्वकांक्षी फिल्म राधेश्याम का टीजर रिलीज कर दिया गया है. मेकर्स की तरफ से वैलेंटाइन डे पर तमाम फैन्स को बड़ा तोहफा दिया गया है. राधेश्याम की पहली झलक भी दिखा दी गई है और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. प्रभास-पूजा हेगड़े की मेगाबजट फिल्म राधेश्याम इस साल 30 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. प्रभास की राधेश्याम का टीजरMore Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












