
इंडोनेशिया से मॉरीशस तक 5 देश जहां हिंदू देवताओं की पूजा अलग तरीके से की जाती है! जानिए खासयित?
ABP News
ऋग्वेद में “एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति” सिर्फ दर्शन नहीं, बल्कि यथार्थ है. इंडोनेशिया से लेकर नेपाल तक हिंदू धर्म का पालन किया जाता है, लेकिन परंपराएं बदल जाती हैं. 5 देश जहां पूजा पद्धति अलग है.
"एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति" (ऋग्वेद 1.164.46)
अर्थ- सत्य एक है, बुद्धिमान लोग इसे कई तरीकों से वर्णित करते हैं.
क्या आपने कभी सोचा है कि, आस्था का सीमाओं के पार जानें पर क्या असर पड़ता है? जब लोग प्रवास करते हैं, व्यापार करते हैं, राज्य स्थापित करते हैं या दूरदराज के द्वीपों पर जाकर बसते हैं, तो वे अपने साथ देवताओं को भी ले जाते हैं. लेकिन इस यात्रा में एक अद्भुत बदलाव होता है.
देवता का स्वरूप तो वही रहता है, लेकिन पूजा करने का तरीका बदल जाता है. स्थानीय भाषाएं उनके नामों को आकार देने का काम करती हैं. स्वदेशी मान्यताएं अनुष्ठानों को प्रभावित करती हैं. वास्तुकला मंदिरों को नया रूप देने का काम करती है.













