
इंडोनेशियाः भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 126, लापता लोगों की तलाश जारी
AajTak
पूर्वी इंडोनेशिया के लेंबाता में हुए भूस्खलन की वजह से भारी तबाही आई है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बारिश लगातार जारी है, जिसके चलते लापता लोगों की तलाश में परेशानी आ रही है. अब तक इस तबाही में मौत का आंकड़ा 126 तक पहुंच गया है.
पूर्वी इंडोनेशिया के लेंबाता में हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा रखी है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बारिश लगातार जारी है, जिसके चलते लापता लोगों की तलाश में परेशानी आ रही है. अब तक इस तबाही में मौत का आंकड़ा 126 पहुंच गया है. अधिकारियों ने बताया कि अदोनारा द्वीप के ईस्ट फ्लोरेस जिले में अधिक जनहानि हुई है. यहां अब तक 67 लोगों की लाशें बरामद की गई हैं, जबकि 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं. रविवार सुबह इस क्षेत्र में पहाड़ियों से मलबा गिरा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. हादसा उस समय हुआ, जब ये लोग सो रहे थे. रात में हुई बारिश के दौरान नदियों के तट टूट गए और अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए.
तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










