
इंडिया टुडे के इलेक्शन पार्टनर एक्सिस माई इंडिया पर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में स्टडी
AajTak
एक्सिस माई इंडिया पर हुई इस केस स्टडी को अब हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (HBS) के चुनावों पर क्लासरूम कोर्स का हिस्सा बनाया गया है. इसमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावों के बारे में सफल अनुमान लगाने से जुड़ी जटिलताओं, इस देश की सुस्पष्ट दिख रही विविधता को रेखांकित किया गया है
अपने एक्जिट पोल विश्लेषण के लिए ख्यातिप्राप्त भारत की प्रमुख मार्केट रिसर्च कंपनी एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) देश की ऐसी पहली कंज्यूमर डेटा इंटेलीजेंस फर्म हो गई है जिसे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पाठ्यक्रम में जगह मिली है. इस प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल ने कंपनी के चुनाव पूर्वानुमान मॉडल पर केस स्टडी की है. बता दें कि एक्सिस माई इंडिया चुनाव के वक्त इंडिया टुडे के साथ मिलकर कई ऐसे सर्वे कर चुका है, जो बिल्कुल सटीक साबित हुए हैं. इस केस स्टडी को अब हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (HBS) के चुनावों पर क्लासरूम कोर्स का हिस्सा बनाया गया है. इसमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावों के बारे में सफल अनुमान लगाने से जुड़ी जटिलताओं, इस देश की सुस्पष्ट दिख रही विविधता को रेखांकित किया गया है, जिनमें अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्र, छह देशों के साथ साझा होने वाली सीमा, विशाल ग्रामीण जनसंख्या और पूरे देश में बोली जाने वाली 23 विभिन्न भाषाएं शामिल हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











