
'इंडिया के जूते के बराबर नहीं, जीतने की औकात...', हार पर झल्लाया पाकिस्तानी फैन, PAK मीडिया क्या बोली?
AajTak
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. टीम की हार के बाद पाकिस्तान की मीडिया और वहां के लोग काफी हताश दिखे. वहीं एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने भर-भर कर भारत की तारीफ की है और अपनी टीम को खूब लताड़ा है.
रविवार को हुए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. नकवी स्टेज पर खड़े होकर भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम उनके हाथों ट्रॉफी लेने नहीं आई. भारत का यह विरोध पाकिस्तान की आतंकी हरकतों का जवाब था जिसमें पाक स्पॉन्सर आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला कर 26 लोगों की जान ले ली थी.
पाकिस्तानी मंत्री से जीत की ट्रॉफी न लेने के भारत के फैसले पर पाकिस्तान आगबबूला हो गया है. अपनी टीम की हार से हताश पाकिस्तान की मीडिया और वहां के लोग अब अपनी भड़ास निकालने के लिए ट्रॉफी न लेने के भारत के फैसले को भला-बुरा कह रहे हैं.
डॉन ने एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर एक लेख प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक है- क्रिकेट में फिर हावी हुई राजनीति, भारत ने एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार.
अखबार ने अपनी खबर में जो तस्वीर लगाई है उसमें पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से रनर अप का चेक लेते दिख रहे हैं.
लेख में डॉन ने लिखा, 'रविवार को एशिया कप का समापन समारोह विवादों में घिर गया, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से विजेता की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. मैदान पर राजनीति का यह एक बड़ा उदाहरण बन गया. भारत ने पाकिस्तान को आखिरी ओवर में पांच विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप खिताब जीता. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के इस फैसले की वजह से समापन समारोह काफी देर तक रुका रहा.'
डॉन ने लिखा कि मैच के बाद दोनों टीमों के बीच हैंडशेक भी नहीं हुआ. लेख में पीएम मोदी के उस ट्वीट का भी जिक्र है जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी थी. डॉन ने लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए पॉलिटिकल रेफरेंस वाला पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'मैदान पर 'ऑपरेशन सिंदूर'. नतीजा वही- भारत जीता! हमारे क्रिकेटरों को बधाई.'

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









