
'इंडिया आउट' का नारा देकर सत्ता में आए मालदीव के मुइज्जू ने 15 घंटे की प्रेस कान्फ्रेंस में लिया यूटर्न
AajTak
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का यह बयान 2023 के उनके चुनावी अभियान के उलट है, जिसमें उन्होंने India Out कैंपेन के तहत भारत के साथ समझौतों को मालदीव की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बताया था.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohammed Muizzu) ने मैराथन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. लेकिन साथ ही भारत को लेकर दिए गए अपने बयान पर वह विवादों में भी घिर गए.
राष्ट्रपति मुइज्जू से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब भारत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत के साथ मालदीव ने जो द्विपक्षीय समझौते किए हैं, उसमें चिंता की कोई बात नहीं है. इसके बाद से वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं.
विपक्ष का कहना है मोहम्मद मुइज्जू लगातार एंटी-इंडिया कैम्पेन चलाते रहे, भारत के खिलाफ लोगों की भावनाओें को भड़काते रहे और जनता को गुमराह करते रहे, लिहाजा मोहम्मद मुइज्जू को माफी मांगनी चाहिए.
बता दें कि मुइज्जू का यह बयान 2023 के उनके चुनावी अभियान के उलट है, जिसमें उन्होंने India Out कैंपेन के तहत भारत के साथ समझौतों को मालदीव की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बताया था.
मुइज्जू ने बिना रुके लगातार 15 घंटे कॉन्फ्रेंस कर विश्व रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने शनिवार सुबह दस बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की जो 15 घंटे तक चली. उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.इससे पहले जेलेंस्की ने 2019 में 14 घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.
मुइज्जू के ऑफिस के मुताबिक, राष्ट्रपति ने इस दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिर्फ नमाज अदा करने के लिए थोड़ी देर के लिए पॉज लिया गया. मुइज्जू के ऑफिस से ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने समाज में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है और तथ्यात्मक, संतुलित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के महत्व पर जोर दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











