
इंडिया-अमेरिका के मामलों में हस्तक्षेप न करे चीन, पेंटागन की रिपोर्ट पर भारत का रिएक्शन
AajTak
उत्तराखंड के औली में चल रहे भारत-अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास का चीन ने विरोध किया है. बीजिंग ने कहा है कि वह उत्तराखंड में चल रहे भारत-अमेरिका के युद्ध अभ्यास का विरोध करता है. चीन के मुताबिक ये युद्धाभ्यास भारत और चीन के बीच हुए दो बॉर्डर समझौतों की भावनाओं के अनुकूल नहीं है.
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन ने अमेरिकी अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वो भारत-चीन संबंधों में हस्तक्षेप न करे. पेंटागन की इस रिपोर्ट पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया आई है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट पर कहा कि भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे द्विपक्षीय मुद्दों में किसी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देता है. अरिंदम बागची ने उत्तराखंड में भारत-अमेरिकी बलों के बीच चल रहे युद्ध अभ्यास का जिक्र करते हुए कहा, "हम अमेरिका के साथ अपने संबंधों में किसी को भी वीटो नहीं दे रहे हैं और हम जिसके साथ भी अभ्यास करना चाहते हैं कर सकते हैं."
बता दें कि उत्तराखंड के औली में चल रहे भारत-अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास का चीन ने विरोध किया है. बीजिंग ने कहा है कि वह उत्तराखंड में चल रहे भारत-अमेरिका के युद्ध अभ्यास का विरोध करता है. चीन के मुताबिक ये युद्धाभ्यास भारत और चीन के बीच हुए दो बॉर्डर समझौतों की भावनाओं के अनुकूल नहीं है.
MEA के प्रवक्ता ने भारत-चीन कमांडर स्तर की वार्ता पर सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हम वार्ता के सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करते हैं और भारत की स्पष्ट स्थिति है कि वह पीछे हटना और तनाव कम करना चाहता है."
भारत-US की नजदीकी रोकना चाहता है चीन
पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना भारत को अमेरिका के नजदीक जाने से रोकना चाहती है और इसके लिए वह सीमा (LAC) पर तनाव कम करने की हर संभव कोशिश कर रही है लेकिन इस बीच अमेरिका की दखलअंदाजी उसे पसंद नहीं आई. उसने अमेरिकी अधिकारियों को इसको लेकर चेतावनी भी दी कि वे भारत के साथ पीआरसी के संबंधों में हस्तक्षेप न करें. पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि साल 2021 में चीन ने सीमा पर अवैध रूप से सेना की तैनाती की और बुनियादी ढांचे का निर्माण जारी रखा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











