
'इंडियन नहीं मिला क्या...' भारतीय लड़की ने कोरियाई लड़के से की शादी, घरवालों का ऐसा था रिएक्शन
AajTak
Indian Girl Marriage With Foreigner Boy: जब भारत की नेहा ने अपने परिजनों को कोरिया के रहने वाले जोंगसु संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया तो वे उदास हो गए. नेहा की बड़ी बहन ने तो उनसे बात करना ही बंद कर दिया. लेकिन, जब जोंगसु से नेहा के परिजनों की मुलाकात हुई तो उनकी कई पूर्व धारणाएं टूटीं.
भारत की रहने वाली एक लड़की दक्षिण कोरियाई लड़के को अपना दिल दे बैठी. इसके बाद दोनों ने शादी की. लेकिन देसी लड़की की विदेशी लड़के संग शादी उतनी आसान नहीं थी. लड़की ने कहा कि उनका परिवार शुरुआत में इस रिश्ते के खिलाफ था. ऐसे में लड़की को अपने परिजनों को मनाने के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ा. इस लड़की ने हाल में एक वीडियो में बताया कि कैसे उन्होंने अपने परिवार को शादी के लिए राजी किया. घरवालों ने लड़की से पूछा कि क्या उसे कोई इंडियन लड़का नहीं मिला.
यूट्यूबर नेहा (Neha) ने कोरिया के जोंगसु (Jongsoo) के साथ शादी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें यूट्यूब चैनल mylovefromkorea पर शेयर कीं. नेहा ने कहा कि उनका परिवार 'परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन' और 'कह दिया ना, तो कह दिया...' टाइप का था. वे हमारे रिश्ते को लेकर बिल्कुल भी तैयार नहीं थे.
नेहा ने वीडियो में अपने परिजनों से बात की और कोरियाई लड़के संग शादी के फैसले पर उनका रिएक्शन रिकॉर्ड किया.
बहन ने बात करना बंद किया, फिर बाद में मान गईं...
नेहा की बड़ी बहन ने कहा कि जब उन्हें इस रिश्ते की जानकारी हुई तो लगा कि नया प्यार है, कुछ दिन में भूल जाएगी. लेकिन कुछ दिनों के बाद नेहा ने कोरियाई लड़के को लेकर बात की तो उन्हें गुस्सा आ गया. उन्हें चिंता इस बात की थी कि आखिर उनकी बहन दूसरे देश में जिंदगी कैसे बिताएगी.
नेहा की बड़ी बहन ने कहा कि एक समय ऐसा आया जब हम दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया. फिर नेहा ने अपनी बड़ी बहन से यह भी कहा कि एक बार कम से कम जोंगसु से मिल तो लो, इस पर वह रजामंद हो गईं. नेहा की बड़ी बहन ने कहा जब कोई भी व्यक्ति प्यार में होता है तो उसे किसी की भी बात समझ नहीं आती है. मुलाकात के बाद नेहा की बड़ी बहन ने K Drama देखना शुरू किया, इसे देखकर उन्होंने कोरियाई कल्चर को जाना. धीरे-धीरे जोंगसु से उनकी बातचीत हुई तो उन्हें लगा कि वह नेहा का यह लड़का वाकई ध्यान रखेगा.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











