
'इंडियन जस्टिन बीबर' ने दिखाया ऐसा जादू, लोग बोले- ये तो प्योर टैलेंट
AajTak
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक स्टूडेंट अपने साथियों के साथ खड़ा है. वीडियो में वह ऐसी मैजिक ट्रिक दिखा रहा है, जिसे देखकर लोग अंदाज ही लगा रहे हैं ऐसा कैसे हो सकता है?
एक स्टूडेंट ने ऐसा जादू दिखाया कि इंटरनेट यूजर्स सन्न रह गए. वीडियो इतना पॉपुलर हो गया कि 13 करोड़ के करीब लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. वीडियो में स्टूडेंट दो पत्थरों के साथ जादू करता दिख रहा है.
इस वीडियो को 9 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है. साहिल आजम नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया, हालांकि, उन्होंने अपने वीडियो का कैप्शन नहीं दिया है. लेकिन वीडियो के अंदर उन्होंने क्लिप के साथ लिखा है, 'टैलेंटेड स्टूडेंट'.
वीडियो में दिख रहा है कि यह स्टूडेंट अपने साथियों के साथ घिरा है. जिन्हें वो अपनी जादूई कला दिखा रहा है. स्टूडेंट मेज के सामने खड़ा है. उसके हाथों में एक-एक पत्थर है. वह अपना हाथ पलटता है, जिसके बाद ये पत्थर हाथ से निकलकर मेज पर आ जाते हैं. यह देखकर सब दंग रह जाते हैं.
ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर हाथों में मौजूद पत्थर अचानक मेज पर कैसे आ गए. वीडियो में वह दो बार ऐसा करते हुए दिख रहा है.
शिखर धवन ने किया वीडियो लाइक इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह स्पीड का जादू है. वहीं कुछ लोगों ने उसे 'इंडियन जस्टिन बीबर' कह दिया. इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी लाइक किया है. कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि जब यह लड़का 18 साल का होगा तब क्या करेगा. एक यूजर ने लिखा, ये लड़के का प्योर टैलेंट है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









