
इंडियन एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल, गांव छोड़कर जाने लगे लोग
AajTak
पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद इलाके में डर का माहौल बढ़ गया है. नागरिक कीमती सामानों के साथ ट्रॉलियां भरकर अपने गांव से दूर शहर में जा रहे हैं. लोगों ने अपने रिश्तेदारों के घरों का रुख किया है.
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद PoK के फिरोजपुर में अफरा-तफरी का माहौल है. फिरोजपुर के सरहदी गांव हुसैनी वाला के साथ लगते गांव के लोग अपने घरों को छोड़कर दूर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं. इलाके को छोड़कर जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है.
पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद इलाके में डर का माहौल बढ़ गया है. नागरिक कीमती सामानों के साथ ट्रॉलियां भरकर अपने गांव से दूर शहर में जा रहे हैं. लोगों ने अपने रिश्तेदारों के घरों का रुख किया है. इसके साथ ही नागरिक अपने घरों में अपना खाने-पीने का सामान इकट्ठा कर रहे हैं.
कई आतंकी ठिकाने तबाह!
ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमले में मुजफ्फराबाद समेत पाकिस्तान के बहावलपुर में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. मुजफ्फराबाद की एक मस्जिद, जिसे आतंकियों की मीटिंग और रणनीति केंद्र माना जा रहा था, वह पूरी तरह तबाह हो गई.
यह भी पढ़ें: एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर की फायरिंग, 10 कश्मीरियों की मौत
शवों को ले जाते हुए दिखे लोग

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









