
इंडियन आइडल के होस्ट Aditya Narayan बने पापा, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
AajTak
आदित्य नारायण पापा बन गए हैं. आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. आदित्य नारायण ने पिता बनने की गुडन्यूज इंस्टा पर भी शेयर की है. दिग्गज सिंगर उदित नारायण दादा बनकर काफी खुश हैं. उन्होंने अपनी पोती को एंजेल बताया है.
बधाई हो भई बधाई हो... घर लक्ष्मी आई है. आप कहेंगे किसके घर लड़की ने जन्म लिया है. तो बता दें एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण पापा बन गए हैं. उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












