
इंडिगो पर DGCA का 40 लाख जुर्माना, गैर-मान्य सिम्युलेटर से ट्रेनिंग का आरोप
AajTak
DGCA ने इंडिगो पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है क्योंकि उसने लेह, काठमांडू और कालीकट जैसे खतरनाक हवाई अड्डों के लिए पायलट ट्रेनिंग में गैर-योग्य सिमुलेटर का इस्तेमाल किया. इंडिगो ने अपील करने की बात कही है.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन पर 40 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना पायलट ट्रेनिंग के लिए गलत सिमुलेटर इस्तेमाल करने के कारण लगाया गया है.
इंडिगो ने लेह, काठमांडू और कालीकट जैसे खतरनाक हवाई अड्डों के लिए पायलट ट्रेनिंग देते समय गैर-योग्य सिमुलेटर का इस्तेमाल किया था. इन हवाई अड्डों को "कैटेगरी सी एयरोड्रम" कहा जाता है क्योंकि यहां उतरना और उड़ान भरना मुश्किल होता है.
सिमुलेटर एक तरह का कंप्यूटर सिस्टम होता है जो असली विमान की तरह काम करता है और पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल होता है.
किस पर लगा जुर्माना?
DGCA ने इंडिगो के दो बड़े अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है:
कैसे हुई कार्रवाई?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












