
इंडिगो ने बरती लापरवाही, यात्रियों का बुरा हाल, ऐसे डिनर करने को हुए मजबूर, Video
AajTak
इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट में कई घंटों की देरी हुई और बाद में उसे मुंबई की ओर डाइवर्ट किया गया. इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यात्रियों को रन-वे पर खाना खाते और आराम करते हुए दिखाया गया है.
टेक-ऑफ में देरी को लेकर इंडिगो फ्लाइट के को-पायलट के साथ एक यात्री द्वारा मारपीट की क्लिप वायरल होने के कुछ घंटों बाद, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में लो कॉस्ट एयर कैरियर के यात्रियों को रनवे पर रात का खाना खाते देखा जा सकता है. बताते चलें कि इनकी उड़ान पहले घंटों तक डिले हुई जिसे बाद में डायवर्ट किया गया.
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X (पूर्व में ट्विटर ) के कई यूजर्स ने दावा किया है कि, गोवा से दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट बीते 14 जनवरी को 18 घंटे डिले रही. जिसे बाद में मुंबई डाइवर्ट कर दिया गया.
इंडिगो के इस व्यवहार से यात्री खासे नाराज हुए और 6E2195 के यात्रियों ने आराम करने और रात का खाना खाने के लिए इंडिगो विमान के बगल में बैठने का फैसला किया.
passengers of IndiGo Goa-Delhi who after 12 hours delayed flight got diverted to Mumbai having dinner just next to indigo plane pic.twitter.com/jGL3N82LNS
एक्स पर साझा किए गए अलग-अलग वीडियो में कुछ यात्रियों को भोजन करते हुए जबकि अन्य को रनवे पर आराम करते हुए दिखाया गया है.
ज्ञात हो कि यह उड़ान 14 जनवरी को सुबह लगभग 9:15 बजे गोवा से चलकर दिल्ली आने वाली थी, जिसने शाम को उड़ान भरी और 15 जनवरी (सोमवार) को सुबह 5:12 बजे मुंबई में उतरी.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












