
इंटर स्कूल मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट में बिरला विद्या निकेतन स्कूल ने मारी बाजी, गेमिंग में वसंत वैली स्कूल अव्वल
AajTak
इंटर स्कूल मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट में देश के अलग अलग राज्यों के लगभग 24 स्कूल के 200 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया. इस कॉन्टेस्ट में अलग-अलग कंपटीशन रखे गए थे जिसमें फोटोग्राफी, म्यूजिक कॉम्पिटिशन, गेमिंग कॉम्पिटिशन और मल्टीमीडिया शॉर्ट फिल्म्स कॉम्पिटिशन शामिल था. जजों ने कॉम्पिटिशन में शामिल सभी बच्चों की जमकर तारीफ की.
लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के वसन्त वैली स्कूल में इंटर स्कूल मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया. इसमें बिरला विद्या निकेतन स्कूल ने बाजी मारी. दूसरी पोजीशन पर स्प्रिंगडेल्स स्कूल रहा जबकि वसंत वैली स्कूल ने कॉन्टेस्ट में थर्ड पॉज़िशन हासिल की.
मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट में फर्स्ट पोजीशन हासिल करने वाले बिरला विद्या निकेतन स्कूल के छात्रों ने बताया कि इस कंपटीशन को जीतने के लिए वे पिछले 1 महीने से तैयारी कर रहे थे. इसमें टीचर्स और पेरेंट्स का पूरा सहयोग मिला. पहली बार उन्होंने ये ट्रॉफी हासिल की जिसको लेकर छात्र काफी खुश नजर आए.
वसंत वैली स्कूल के बच्चों ने रखा खास कॉन्सेप्ट थर्ड पोजिशन हासिल करने वाले वसंत वैली स्कूल के छात्रों ने बताया कि मल्टीमीडिया शॉर्ट फिल्म में जो कांसेप्ट 'बॉडी डिस्फोमिया' उन्होंने रखा, उसकी हर किसी ने तारीफ की. यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जो आज ज्यादातर बच्चों में देखी जा सकती है. बच्चों ने कहा, 'यह कांसेप्ट हम इसलिए लेकर आए हैं ताकि एक मैसेज समाज में जा सके.' स्टूडेंट्स ने यह भी बताया की कैसे आज बॉलीवुड और हॉलीवुड की जो मूवीज़ हैं उनमें कोई मैसेज नहीं होता. ऐसे में जरूरत है कि इस तरीके की शॉर्ट मूवीज़ हमारे समाज में ज्यादा से ज्यादा बने जो समाज को एक मैसेज भी दें.
फर्स्ट पोजीशन हासिल करने वाले बिरला विद्या निकेतन स्कूल के छात्रों ने भी वसंत वैली स्कूल के कांसेप्ट की तारीफ़ की.
कई तरह के कॉम्पिटिशन में बच्चों ने लिया हिस्सा इस इंटर स्कूल मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट में देश के अलग-अलग राज्यों के लगभग 24 स्कूल के 200 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया. इंटर स्कूल मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट में अलग-अलग कॉम्पिटिशन रखे गए थे जिसमें फोटोग्राफी, म्यूजिक कॉम्पिटिशन, गेमिंग कॉम्पिटिशन और मल्टीमीडिया शॉर्ट फिल्म्स कॉम्पिटिशन शामिल था.
इंटर स्कूल मल्टीमीडिया कॉन्टेस्ट में स्कूली बच्चों ने देश मे चल रहे अलग-अलग मुद्दों पर शार्ट मूवीज़ बनाईं. ये शॉर्ट वीडियो सिर्फ वीडियो नहीं, बल्कि एक मैसेज देने वाले भी थे. इन शार्ट मूवीज़ में बच्चों ने दिखाया कि स्कूली बच्चों की लाइफ में किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











