
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा शुभांशु का यान.. एंट्री में लगेगा एक घंटे का वक्त
AajTak
स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल आखिरकार स्पेस स्टेशन से जुड़ गया है. इसने तय समय से 20 मिनट पहले डॉकिंग की. यह प्रक्रिया लेजर सेंसर, कैमरे और स्वचालित सिस्टम से हुई. शुभांशु की निगरानी महत्वपूर्ण होगी.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तहत स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से जुड़ गया है. अब ड्रैगन कैप्सूल पहले से तय समय से 20 मिनट पहले डॉक हुआ. इसके बाद 1-2 घंटे की जांच होगी, जिसमें हवा के रिसाव और दबाव की स्थिरता की पुष्टि होगी. इसके बाद क्रू ISS में प्रवेश करेगा.
यह यान 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से 418 किमी ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है. लॉन्च के बाद से यह लगभग 26 घंटे की यात्रा पूरी कर चुका है और अब अंतिम चरण में है. इसके लिए यान ने कई कक्षीय मैन्यूवर्स (orbital maneuvers) किए हैं ताकि ISS की कक्षा के साथ अलाइन हो सके.
यह भी पढ़ें: ड्रैगन यान की खिड़की से कैसी दिखती है धरती, शुभांशु के वीडियो में दिखा नजारा, Photos
ड्रैगन कैप्सूल की डॉकिंग प्रक्रिया
ड्रैगन कैप्सूल की ISS के साथ डॉकिंग एक स्वचालित (autonomous) प्रक्रिया है, लेकिन शुभांशु और कमांडर पेगी व्हिटसन इसकी निगरानी करेंगे. यह प्रक्रिया सटीकता और सुरक्षा के लिए डिज़ाइन की गई है. इसे चार मुख्य चरणों में समझा जा सकता है...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












