
इंटरनेट यूजर्स ने की डोनाल्ड ट्रंप की खिंचाई, एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर बिगड़ा संतुलन तो लोग बोले- बाइडेन 2.0
AajTak
न्यू जर्सी में एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त डोनाल्ड ट्रंप लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ट्रंप की खिंचाई कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ट्रंप अक्सर ऐसी घटनाओं को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन का मजाक बनाते थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त चर्चा में आ गए जब वे न्यू जर्सी में एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त लड़खड़ा गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ यूजर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खिंचाई कर रहे हैं और उन्हें बाइडेन 2.0 बता रहे हैं.
ट्रंप के इस वीडियो की तुलना कुछ लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान हुई ऐसी ही घटनाओं से की है. ये घटना तब हुई जब ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो कैंप डेविड के लिए एयर फोर्स वन में सवार होने जा रहे थे. दोनों ही कुछ समय के लिए सीढ़ियों पर अपना संतुलन खो बैठे थे.
सोशल मीडिया पर ट्रंप की हुई खिंचाई
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अक्सर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के सार्वजनिक रूप से लड़खड़ाने का मजाक उड़ाया था. हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्रंप का मजाक बना रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'जब बाइडेन के साथ ऐसा हुआ था तो राइट विंग मीडिया में कई दिनों तक इसकी चर्चा होती थी और एक नैरेटिव सेट किया जाता था. अब ट्रंप के ऐसा करने पर इसकी चर्चा नहीं होगी. इंसान फिसलते हैं, इसमें नई बात क्या है.'
एक अन्य ने लिखा, 'बाइडन 2.0 शुरू हो गया.'

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








