
इंग्लिश सीखने के लिए की चैट, विदेशी लड़की से भारतीय को हो गया प्यार
AajTak
इंग्लिश सीखने के लिए भारतीय लड़के ने चैटिंग शुरू की. इसी दौरान उनकी फिलीपींस की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हो गई. लंबे अर्से तक एक-दूसरे से चैट करने के बाद कपल ने शादी कर ली. कपल ने यूट्यूब वीडियो में अपनी लव स्टोरी शेयर की है और प्यार से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं.
भारत के लड़के ने इंग्लिश सीखने के लिए फिलीपींस की लड़की से चैटिंग की. दोनों में दोस्ती हुई, फिर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप चला और फिर कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली. कपल ने एक यूट्यूब वीडियो में अपनी प्रेम कहानी शेयर की है और फैन्स को अपने प्यार से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए हैं.
प्रकाश पंचाल एक यूट्यूबर हैं, उनके यूट्यूब पर 10 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वह फिलीपींस की रहने वाली पत्नी थेरेस के साथ वीडिोज शेयर करते हैं. प्रकाश हिंदू धर्म को मानते हैं, वहीं उनकी पत्नी ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं. आखिर फिलीपींस की लड़की को वह कैसे मिले, कैसे शादी की? इस बारे में उन्होंने विस्तार से वीडियो में बताया.
प्रकाश ने कहा कि 2008 में कॉलेज कंपलीट करने के बाद उनके मामा ने इंग्लिश सीखने पर जोर दिया. उन्होंने मामा की बात को सीरियसली लिया. लेकिन, उनके साथ दिक्कत यह फंसी कि आखिर इंग्लिश किसके साथ बोले? इंग्लिश बोलने के लिए उन्हें कोई दोस्त नहीं मिल रहा था, इसी दौरान किसी ने बताया कि ऑनलाइन एक प्लेटफॉर्म है, जहां वह लोगों से इंग्लिश में बातचीत कर सकते हैं.
प्रकाश ने वीडियो में बताया- 2008 में याहू मैसेंजर बहुत प्रचलन में था. इसी दौरान मैंने मैसेंजर पर अमेरिका के कुछ लोगों से बातचीत शुरू की. लेकिन-मैं Hi, How R U...से आगे बातचीत नहीं कर पाया. अमेरिकी लोग इस तरह बात करते थे कि उनकी अंग्रेजी सिर के ऊपर से निकल जाती थी.
प्रकाश ने कहा- मैंने याहू मैसेंजर पर फिलीपींस के लोगों से बातचीत की. इन लोगों से बातचीत करने के बाद मेरी अंग्रेजी सुधरनी शुरू हो गई थी.
प्रकाश ने बताया कि इसी याहू मैसेंजर पर उनकी मुलाकात अब उनकी पत्नी बन चुकी फिलीपींस की थेरेस से हुई. बकौल प्रकाश- हम लोगों में शुरुआत में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











