
आ रहा है Vivo X200 Ultra, मिलेगा DSLR कैमरे जैसा फीचर, ये होंगे फीचर्स
AajTak
Vivo X200 Ultra को चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और इस हैंडसेट के साथ कैमरा असेसरीज किट को भी पेश किया जा सकता है. Vivo के साथ आने वाली ये असेसरीज आपको DSLR Camera लेंस की याद दिला सकता है. इसकी मदद से यूजर्स को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ बेहतर जूम और पिक्कचर क्वालिटी देखने को मिलेगी.
Vivo नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ला रहा है, जिसका नाम Vivo X200 Ultra होगा. यह लॉन्चिंग 21 अप्रैल को होगा. इस मोबाइल को लेकर जानकारी सामने आई है कि उसमें 200-Megapixel Periscope Telephoto कैमरा लेंस मिलेगा और फोटोग्राफी किट असेसरीज भी मिलेगी.
Vivo ने इस असेसरीज को लेकर टीज किया है. इसकी मदद से यूजर्स बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस कर पाएंगे. एडिशनल किट की बदौलत यूजर्स बेहतर जूम देखने को मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, एक्सटर्नल टेलीफोटो लेंस को ZEISS के लिए तैयार किया गया है और इसे चौथा लेंस कहा जा रहा है.
200MP का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा
Vivo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर पोस्ट किया है और वहां Add-On Lens के यूज को लेकर बताया है. यूजर्स को 200MP का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा और वहां यूजर्स को 200mm ऑप्टीकल जूम की सुविधा मिलती है.
Vivo X200 Ultra में फोटोग्राफी किट मिलेगा
Vivo X200 Ultra के फोटोग्राफी किट को कस्टम एडेप्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां यूजर्स को 13 High-Transmittance Glass लेंस अरेंजमेंट मिलेगा, जो केप्लर स्ट्रक्चर के अंदर तीन ऑप्टीकल ग्रुप में लगाए जाएंगे. इसकी मदद से स्मार्टफोन में कॉम्पैक्ट बॉडी होने के बावजूद बेहतर जूम क्वालिटी मिलेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











