
'आ जा सनम मधुर चांदनी में...,' जब एफिल टॉवर की लिफ्ट में गूंजा बॉलीवुड का ये पुराना गाना, वीडियो वायरल
AajTak
एफिल टॉवर पर सैर के लिए पहुंचे कुछ भारतीय टूरिस्टों ने ऐसा पल रच दिया, जो अब सोशल मीडिया पर दिल जीत रहा है. 1951 की फिल्म 'चोरी चोरी' का ‘आ जा सनम मधुर चांदनी में’ जब इन भारतीय सैलानियों ने लिफ्ट में मिलकर गाना शुरू किया, तो वहां मौजूद हर चेहरा खिल उठा
बॉलीवुड के पुराने गानों में कुछ तो खास बात होती है. ये अब भी कहीं सुनाई देते हैं तो एक जादू सा बिखर जाता है.फिर चाहे वो हिंदुस्तान की मिट्टी हो या विदेश की सरजमीं. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला पेरिस में, जहां एफिल टॉवर की लिफ्ट में कुछ भारतीय पर्यटकों ने बॉलीवुड का एक क्लासिक गाना गाना शुरू किया, और वहां मौजूद हर शख्स मुस्कुरा उठा.पेरिस की चमचमाती रौशनी और सेल्फी की भीड़ के बीच एक ऐसा पल जिसने दिल छू लिया. एफिल टॉवर की लिफ्ट में कुछ भारतीय टूरिस्ट्स ने ऐसा कुछ कर दिया जिसने वहां मौजूद हर शख्स को मुस्कुरा दिया.
ना कोई स्टेज था, ना कोई माइक
एफिल टॉवर पर सैर के लिए पहुंचे कुछ भारतीय टूरिस्टों ने ऐसा पल रच दिया, जो अब सोशल मीडिया पर दिल जीत रहा है. 1951 की फिल्म 'चोरी चोरी' का ‘आ जा सनम मधुर चांदनी में’ जब इन भारतीय सैलानियों ने लिफ्ट में मिलकर गाना शुरू किया, तो वहां मौजूद हर चेहरा खिल उठा. लता मंगेशकर और मन्ना डे के इस गाने ने ऐसा जादू बिखेरा कि टूरिस्टों ने अपने सुरों में पिरोया, तो पल एकदम खास बन गया.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में दिखता है कोई विदेशी तालियां बजा रहा है, कोई मुस्कराते हुए सिर हिला रहा है. भले ही भाषा उनकी अपनी न हो, लेकिन संगीत की मिठास सबके दिलों तक पहुंच गई.इस अनप्लान्ड लेकिन दिल से निकले पल को Pankaj Gupta नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया.
हर दिन रील और पर्फेक्शन से भरी दुनिया में, यह बिना किसी स्क्रिप्ट का पल सबको ये याद दिला गया कि सबसे असली और खूबसूरत लम्हे वही होते हैं, जो अचानक आकर दिल छू जाते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











