
आ गया Zoho का देसी मैसेजिंग ऐप Arattai, WhatsApp को देगा कड़ी टक्कर?
AajTak
भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho ने अपना मैसेजिंग ऐप Arattai को पेश कर दिया है. यह मैसेजिंग ऐप लो इंटरनेट एरिया और सस्ते स्मार्टफोन पर भी आसानी से काम करेगा, जिसका दावा कंपनी ने किया है. आने वाले दिनो में इस मैसेजिंग ऐप का मुकाबला WhatsApp से होगा.
Zoho ने एक न्यू मैसेजिंग ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Arattai है. कंपनी ने दावा किया है कि यह लो सस्ते स्मार्टफोन और स्लो इंटरनेट स्पीड वाले एरिया में भी काम करेगा. इस ऐप का फायदा उन लोगों को भी होगा जो रिमोट एरिया और ग्रामीण इलाकों में रहते हैं.
जोहो के Arattai ऐप का मुकाबला WhatsApp से होगा, जो दुनियाभर में एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है. WhatsApp के दुनियाभर में करीब 3 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और यह ऐप करीब 180 देशों में उपलब्ध है. भारत में भी इसका एक बड़ा यूजरबेस है.
Zoho के Arattai के खास फीचर्स
Zoho के Arattai के फीचर्स की बात करें तो यह एक लो बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन पर काम करता है, जिसकी वजह से यह कम इंटरनेट डेटा की खपत करता है. सीधे शब्दों में समझें तो अगर आपके पास कमजोर या बार-बार डिसकनेक्ट होने वाला नेटवर्क है तो उन इलाकों में Arattai स्मूदली काम करेगा.
यह भी पढ़ें: Microsoft-Google छोड़ अश्विनी वैष्णव यूज करने लगे Zoho की सर्विसेज, क्या है इसमें खास
लाइटवेट डिजाइन और सस्ते फोन को सपोर्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











