
आस्था की ऐसी ताकत, जर्मनी से जितेश को खींच लाई महाकुंभ, शेयर किया अनुभव
AajTak
कहते हैं इंसान चाहे कितनी भी दूर चला जाए, उसकी जड़ें कभी उससे अलग नहीं होतीं. वह अपनी मिट्टी और संस्कृति से हमेशा जुड़ा रहता है. इस बार के महाकुंभ 2025 में प्रयागराज ने इस इमोशन को बखूबी देखा जा रहा है.
कहते हैं इंसान चाहे कितनी भी दूर चला जाए, उसकी जड़ें कभी उससे अलग नहीं होतीं. वह अपनी मिट्टी और संस्कृति से हमेशा जुड़ा रहता है. इस बार के महाकुंभ 2025 में प्रयागराज ने इस इमोशन को बखूबी देखा जा रहा है.
महाकुंभ सिर्फ आस्था का पर्व नहीं है, यह एक ऐसा संगम है जो दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचता है. यहां न केवल भारतीय, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोग भी अपने वतन की ओर खिंचे चले आते हैं. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ा है, जो इस बार के महाकुंभ में अपनी आस्था को महसूस करने आया है. मैसूर के मूल निवासी जितेश प्रभाकर, जो अब जर्मनी में रहते हैं, अपनी पत्नी सास्किया नॉफ और बेटे आदित्य के साथ महाकुंभ में पहुंचे.
आस्था खींच लाई जर्मनी से प्रयागराज
विदेशी धरती पर रहते हुए भी जितेश का भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से गहरा जुड़ाव देखने को मिला. जितेश ने महाकुंभ में भागीदारी के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं भारत में हूं या विदेश में. सबसे जरूरी है अपनी जड़ों से जुड़े रहना. मैं रोजाना योग करता हूं और यह सिखाता है कि व्यक्ति को हमेशा अपने भीतर की यात्रा करना चाहिए.
देखें वीडियो

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









