
आसमान में उड़ते विमान पर जमीन से की फायरिंग, गोली सीधे यात्री के गले में जा धंसी! PHOTOS
AajTak
Myanmar National Airlines का एक विमान 63 यात्रियों को लेकर लोइकाव एयरपोर्ट में उतरने वाला था. उसी वक्त किसी ने जमीन से विमान पर फायर कर दिया. उस वक्त विमान करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर था. गोली सीधे एक यात्री के गले में जाकर लगी. जिसके बाद विमान को लैंड कराया गया और घायल को अस्पताल ले जाया गया.
एक हवाई जहाज आसमान में उड़ रहा था. तभी जमीन से किसी ने उस पर फायर कर दिया. गोली सीधे विमान में सवार एक यात्री को जा लगी. गोली लगने से यात्री खून से लथपथ हो गया. जिसके बाद आननफानन विमान की लैंडिंग कराई गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. ये हैरतअंगेज मामला म्यांमार का है.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन Myanmar National Airlines का एक विमान 63 यात्रियों को लेकर लोइकाव एयरपोर्ट में उतरने वाला था. उसी वक्त किसी ने जमीन से विमान पर फायर कर दिया. उस वक्त विमान करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर था.
हैरत की बात है कि इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद गोली विमान की बाहरी परत को भेदते हुए एक यात्री को जा लगी. इस घटना से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें विमान में गोली का छेद दिखाई दे रहा है.
एक पुरुष यात्री खून से लथपथ अपनी सीट पर बैठा हुआ भी नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि गोली उसके गले के पास लगी थी. इस घटना के बाद शहर की सभी उड़ानें अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी गई.
म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोही बलों पर विमान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि यात्री विमान पर इस तरह का हमला युद्ध अपराध है. हालांकि, विद्रोही ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया है.
बता दें कि पिछले साल सेना ने आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार से सत्ता हथिया ली थी. म्यांमार में अभी सेना का शासन है. देश में मार्शल लॉ लागू है. सब कुछ सेना के कंट्रोल में है. इन सबके बीच देश के पूर्वी राज्य काया में सैन्य और विद्रोही समूहों के बीच लड़ाई जारी है. फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










