
आसनसोल में सरेराह वारदात... बाइक सवार बदमाशों ने नगर निगम कर्मी के सिर में मारी गोली, सामने आया वीडियो
AajTak
आसनसोल में कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर रहमानपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. मृतक की पहचान जावेद बारी के रूप में हुई है. घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार रास्ते में खड़े इंतजार कर रहे थे. जैसे ही जावेद वहां से गुजरा, बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने उनके सिर में गोली मार दी.
आसनसोल में कुल्टी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शुक्रवार देर रात नगर निगम कर्मी को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने फुटेज जब्त कर आरोपियों की शिनाख्ती के प्रयास तेज कर दिए हैं.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर नगर निगम में सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर जावेद बारी किसी काम से गुजर रहे थे. तभी दो युवक बाइक पर वहां पहले से खड़े थे. जैसे ही जावेद उनके नजदीक पहुंचे, बाइक सवारों ने पास आकर उनके सिर पर सीधे गोली चला दी.
यहां देखें Video
गोली लगते ही जावेद गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और जावेद को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया. हालत नाजुक होने पर उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: प्यार में धोखा नहीं सह पाया सिरफिरा, गोली मारकर की एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी फरार
जावेद बारी आसनसोल नगर निगम में सफाई कर्मियों के सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने एक ही गोली चलाई थी, जो सीधे उनके सिर में लगी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक संपत्ति विवाद की आशंका लग रही है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











