
आशिकी की आड़ में 'मनचले' ने किया ये काम, सिर पकड़ कर रो रहीं उसकी सारी Girlfriends
AajTak
जॉन एरिक वेल्स नाम का शख्स जो पूरे साउथ यॉर्कशायर में कैसानोवा की उपाधि से जाना जाता है. उसने 'लॉटरी' को ठगी का हथियार बनाया और इसके बल पर अपनी प्रेमिकाओं को कई लाख का चूना लगाया.
दुनिया में तमाम लोग हैं जिन्होंने धोखाधड़ी को अंजाम दिया और ऐसा बहुत कुछ किया जो न केवल हैरान करने वाला था. बल्कि जो चर्चा का विषय बना. साउथ यॉर्कशायर के डोनकास्टर में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक आशिक ने 'लॉटरी' को ठगी का हथियार बनाया और इसके बल पर अपनी प्रेमिकाओं को कई लाख का चूना लगाया.
जी हां सही सुना आपने डोनकास्टर में बतौर डेकोरेटर काम करने वाले जॉन एरिक वेल्स ने कैसानोवा की उपाधि तब हासिल की जब उसने झूठ का जाल बिछाकर महिलाओं से कहा कि उसने लॉटरी में मोटी रकम जीती है.
बताया जा रहा है कि वेल्स ने अपनी प्रेमिकाओं को करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये का चूना लगाया और फिर गायब हो गया.
एरिक कितना शातिर और उसकी कहानी कितनी रोचक है? इसका अंदाजा इसे से लगाया जा सकता है कि अब वो तीन हाई वैल्यू रोमांस फ्रॉड में वांछित है और वो कहां हैं उसकी सटीक लोकेशन किसी को मालूम नहीं है.
बताते चलें कि उसका नाम पहली बार 2001 में सामने आया था - लेकिन पुलिस को ये लगता है कि पिछले कुछ वर्षों से वह हॉवर्ड हेमिंग्स और हॉवर्ड वाल्मस्ले जैसे उपनामों के साथ रह रहा है. कहा जा रहा है कि उसके अपनी पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं थे और अपनी शादी बचाने के लिए उसने पत्नी से लॉटरी मनी जीतने का झूठ बोला और 3 साल स्लैमर में रहा.
जॉन एरिक वेल्स का कारनामा इतना रोचक था उसे देखकर 2004 में आईटीवी ने कांट बाय मी लव नाम की फिल्म भी बनाई. कहा जाता है कि वेल्स ने महिलाओं, बैंकों, सॉलिसिटर, आर्किटेक्ट और यहां तक कि एक कार फर्म को भी निशाना बनाया.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












