
'आवारा कुत्तों को पकड़ो और एनिमल लवर्स के घर में छोड़ दो', महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक के बयान से खड़ा हुआ विवाद
AajTak
महाराष्ट्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के हमलों पर विधानसभा में जोरदार बहस के बाद सरकार जल्द ही विशेष बैठक बुलाने वाली है. अर्बन डेवलपमेंट मंत्री माधुरी मिसाल ने बताया कि मुंबई में 90,757 और राज्यभर की 29 नगर निगमों में कुल 11.88 लाख आवारा कुत्ते हैं, जबकि शेल्टर बहुत कम हैं.
महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर राज्य सरकार अब विशेष बैठक बुलाने जा रही है. यह मुद्दा विधानसभा में जोरदार बहस का कारण बना, जहां इस दौरान एक बीजेपी विधायक के एक बयान ने माहौल गरमा दिया.
मंत्री ने बताया- मुंबई में करीब 90,757 आवारा कुत्ते
अर्बन डेवलपमेंट राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने बताया कि सिर्फ मुंबई में करीब 90,757 आवारा कुत्ते हैं, जबकि BMC के पास उनके लिए सिर्फ आठ शेल्टर हैं. पूरे राज्य की 29 नगर निगमों में लगभग 11.88 लाख आवारा कुत्ते हैं, लेकिन शेल्टर की संख्या सिर्फ 105 है.
बीजेपी विधायक के बयान से खड़ा हुआ विवाद
बहस के दौरान बीजेपी विधायक महेश लांडगे ने एनिमल लवर्स पर समाधान में बाधा डालने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले तीन साल में पुणे में एक लाख से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं. उन्होंने विवाद खड़ा करने वाला बयान देते हुए कहा, 'कुत्तों को पकड़कर इन एनिमल लवर्स के घरों में ही छोड़ देना चाहिए.'
मंत्री ने दिया बैठक का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











