
आलिया भट्ट ने नीतू कपूर को किया बर्थडे विश, शेयर की फैमिली फोटो
AajTak
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनको ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. आलिया भट्ट ने बुधवार को नीतू कपूर के लिए सबसे प्यारी शुभकामनाएं दी है. आलिया और नीतू एक बेहद ही प्यार बॉन्ड शेयर करती हैं.
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनको ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. आलिया भट्ट ने बुधवार को नीतू कपूर के लिए सबसे प्यारी शुभकामनाएं दी है. आलिया और नीतू एक बेहद ही प्यार बॉन्ड शेयर करती हैं. नीतू के 63 वें जन्मदिन पर, आलिया ने नीतू, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी के साथ-साथ बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की एक प्यारी फैमिली पिक्चर शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए आलिया ने नीतू को सबसे स्ट्रांग इंसान बताया है. आलिया ने नीतू को किया बर्थडे विश मोनोक्रोम फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, "मजबूत और सबसे शानदार नीतू कपूर को हैप्पी बर्थडे" फोटो को पिछले हफ्ते नीतू कपूर ने शेयर किया था. बुधवार रात को कपूर फैमिली ने नीतू का बर्थडे सेलिब्रेट किया और साथ में डिनर किया.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












