
आलिया भट्ट की कजिन स्माइली सूरी ने पोल डांस कर फैन्स का जीता दिल, वीडियो वायरल
AajTak
बॉलीवुड डेब्यू के बाद से ही एक्ट्रेस ने खुद को बतौर ट्रेन्ड डांसर देखा है. स्माइली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज पोस्ट कर फैन्स को पोल डांस स्किल्स के बारे में बताती नजर आती हैं. लॉकडाउन के दौरान स्माइली ने पोल डांस वीडियो बनाया था, जिसे देखने के बाद फैन्स शॉक्ड रह गए. वीडियो की शुरुआत होती है स्माइली के पोल के चारो ओर घूमने से.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कजिन और फिल्ममेकर मोहित सूरी की बहन स्माइली सूरी इस समय सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं. इन्होंने साल 2005 में फिल्म 'कलयुग' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसके बाद यह कई फिल्मों का हिस्सा रहीं. साथ ही कई टीवी शोज भी किए, लेकिन शादी के बाद इन्होंने अपनी प्रोफाइल को काफी लो रखा है. स्माइली सूरी इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. वह लगातार अपने पोल डांस वीडियो पोस्ट कर फैन्स को हैरान कर रही हैं. स्माइली पेशे से पोल डांस इंस्ट्रक्टर हैं. फिटनेस को लेकर यह लोगों को जागरूक करती नजर आती हैं.
संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












