
'आलम साहब की कृपा से 2 साल चली मेरी बेल अर्जी, गुजरात से बाहर...', नए बिल को डिफेंड करते शाह ने सुनाया पुराना किस्सा
AajTak
गिरफ्तार PM-CM को 30 दिन बाद हटाने से जुड़े संविधान संशोधन बिल की जोरदार पैरवी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष उन्हें नैतिकता का पाठ न पढ़ाए. अमित शाह ने कहा कि गुजरात में जब उन पर केस चल रहा था तो उन्हें 96वें दिन बेल मिला था. फिर भी वे शपथ लेकर फिर से गृहमंत्री नहीं बने. इतना ही नहीं जबतक मैं उनके ऊपर लगे आरोप खत्म नहीए हुए उन्होंने किसी भी संवैधानिक पद पर शपथ नहीं ली.
गृह मंत्री अमित शाह ने गिरफ्तार हुए PM-CM को 30 दिनों तक बेल मिलने पर पद से हटाये जाने वाले संविधान संशोधन बिल की जोरदार पैरवी की है. अमित शाह ने कहा कि उनका, उनकी पार्टी का मानना है कि चाहे इस का सीएम हो, पीएम हो अथवा कोई और मंत्री जेल में रहकर सरकार नहीं चला सकता है. पहले भी मोरल ग्राउंड पर कई नेताओं ने इस्तीफा दिया था, इनमें लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडीस जैसे नेता शामिल थे. हाल में हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया था. अब हमने इसका कानूनी प्रावधान कर दिया है.
गृह मंत्री ने कहा कि जब संविधान बना होगा तो संविधान निर्माताओं ने ऐसी निर्लज्जता की कल्पना नहीं की होगी कि कोई भी मुख्यमंत्री जेल में जाएगा और अंदर से मुख्यमंत्री बना रहेगा. ऐसी घटनाएं हाल में हुई है. हमें नैतिक मूल्यों के स्तर को गिरने नहीं देना चाहिए. यह कानून नैतिक स्तर के मूल्यों को एक आधार देगा.
इस बिल पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने उस समय को याद किया जब गुजरात का गृह मंत्री रहते हुए उनके खिलाफ एक मुकदमे की जांच चल रही थी. दरअसल अमित शाह ने लोकसभा में इस बिल को पेश करते हुए कहा था कि कांग्रेस इस मामले में नैतिकता की दुहाई नहीं दे.
अमित शाह ने इंटरव्यू में कहा, "मेरे ऊपर आरोप लगा और जैसे ही मुझे समन आया, अरेस्ट छोड़ दीजिए, सीबीआई ने मुझे समन किया. मैंने दूसरे ही दिन इस्तीफा दे दिया. अरेस्ट तो मेरी बाद में हुई. और केस चला. जजमेंट भी आया कि ये राजनीतिक बदले की भावना (Political vendetta) का केस था. और मैं पूर्णतया निर्दोष हुआ."
गृह मंत्री ने कहा कि, "वो जजमेंट बाद में आया बेल मेरी पहले हो गई थी. इस जजमेंट में कहा कि कहीं भी दूर-दूर तक मेरा इस केस में इनवॉल्वमेंट नहीं है, और मुझे शंका के आधार पर बरी नहीं किया गया था. मुझे बेल मिला था 96वें दिन पर, फिर भी मैं शपथ लेकर गृहमंत्री नहीं बना. इतना ही नहीं जबतक मैं मेरे ऊपर लगे आरोप क्वैश नहीं हुए तबतक मैंने किसी भी संवैधानिक पद पर शपथ नहीं ली थी. तो मुझे क्या विपक्ष नैतिकता के पाठ पढ़ाता है."
इंटरव्यू के दौरान जब अमित शाह से पूछा गया कि आप बार-बार न्यायपालिका का हवाला देते हैं लेकिन उस वक्त भी जस्टिस आफताब आलम आपके घर आए थे आपसे सिग्नेचर लेने के लिए आप गुजरात से बाहर चले जाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











