
आरे कॉलोनी में शिफ्ट होगी मेट्रो शेड, सरकार में आते ही फडणवीस ने दिया आदेश, जानिए बीजेपी-शिवसेना क्यों आमने सामने?
AajTak
जब उद्धव ठाकरे सीएम बने थे, तो उन्होंने मेट्रो कार शेड पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को कांजुरमार्ग पर शिफ्ट कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज केस वापस ले लिए थे.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे और नई सरकार के गठन के साथ ही मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है. यह वही प्रोजेक्ट है, जिसे लेकर शिवसेना और बीजेपी आमने सामने रही है. दरअसल, महाराष्ट्र के नए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पद संभालते ही मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में ट्रांसफर करने के लिए निर्देश दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सरकार की कानूनी टीम से कोर्ट को सूचित करने के लिए कहा कि अब मेट्रो कार शेड को आरे कॉलोनी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
इससे पहले जब उद्धव ठाकरे सीएम बने थे, तो उन्होंने मेट्रो कार शेड पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को कांजुरमार्ग पर शिफ्ट कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज केस वापस ले लिए थे. आईए जानते हैं कि आखिर ये क्या मामला है और इस पर शिवसेना और बीजेपी आमने सामने क्यों है?
क्या है मेट्रो कार शेड ?
इस पूरे विवाद को समझने के लिए हमें ये जानना होगा कि आखिर मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट है क्या है. दरअसल, मुंबई मेट्रो 33.5 किलोमीटर लंबे कोलाबा-बांद्रा सीपज अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के लिए MMRDA एक मेट्रो कार शेड बना रही है. ये मेट्रो प्रोजेक्ट शिवसेना और बीजेपी के लिए लंबे वक्त से विवाद की वजह बन गई है. यह मेट्रो शेड पहले आरे कॉलोनी में बन रहा था. शिवसेना 2015 से इस प्रोजेक्ट को आरे कॉलोनी से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाने की मांग कर रहा थी.
इस प्रोजेक्ट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थीं. हालांकि, पेड़ों की कटाई रोकने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद मेट्रो कॉर्पोरेशन ने यहां पेड़ों की कटाई शुरू कर दी थी. बीएमसी ने मेट्रो अधिकारियों को 2,700 पेड़ गिरने की अनुमति दी थी. मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का कहना था कि केवल छोटे से हिस्से से ही पेड़ों की कटाई की जाएगी. यह मुंबई के रहने वाले लोगों को आधुनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है.
मुंबई की ग्रीन लैंड है आरे

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











