
आयुष्मान खुराना का कोरोना सर्वाइवर किट, मास्क-सैनिटाइजर के अलावा है ये खास चीजें
AajTak
आयुष्मान का यह किट है तो लाजवाब और फैंस को यह पसंद भी आ रहा है. सेलेब्स और फैंस ने आयुष्मान खुराना के इस कोविड सर्वाइवर किट की तारीफ की है.
कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में बॉलीवुड सितारे ना केवल लोगों की मदद कर रहे हैं बल्कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए अपने-अपने तरीके से प्रोत्साहित भी कर रहे हैं. एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी अब अपना कोरोना सर्वाइवर किट लोगों को दिखाया है. आम तौर पर हम कोरोना के सर्वाइवर किट में मास्क और सैनिटाइजर की उम्मीद करते हैं, पर आयुष्मान के किट में कुछ और खास चीजों का इंतजाम भी है. आयुष्मान ने अपना कोरोना सर्वाइवर किट पर वीडियो बनाया है, जिसमें मास्क, सैनिटाइजर के अलावा गिटार, एक जर्नल, एक किताब, उनकी पसंदीदे जूते और साथ में बालकनी से बाहर का खूबसूरत नजारा शामिल है. आयुष्मान का यह किट है तो लाजवाब और फैंस को यह पसंद भी आ रहा है. सेलेब्स और फैंस ने आयुष्मान खुराना के इस कोविड सर्वाइवर किट की तारीफ की है.More Related News













