
आफताब के फ्लैट से 5 चाकू तो फरीदाबाद में मिले बॉडी पार्ट्स की जांच! उलझती जा रही श्रद्धा की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
पुलिस को भी आफताब के घर से 5 बड़े चाकू मिले हैं. ये कोई सामान्य घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू नहीं हैं, बल्कि इनकी लंबाई करीब 5-6 इंच हैं. बरामद इन पांचों चाकुओं को जांच के लिए भेज दिया गया है, फोरेंसिक टीम ही बता पाएगी की क्या इन चाकुओं का इस्तेमाल श्रद्धा की बॉडी को काटने के लिए आफताब ने किया था.
श्रद्धा केस में मर्डर मिस्ट्री सुलझती नजर नहीं आ रही है. जहां एक ओर दिल्ली पुलिस हथियारों, श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश के लिए दिल्ली-एनसीआर का कोना कोना तलाश रही है, तो वहीं, श्रद्धा के मोबाइल फोन का पता लगाने के लिए मुंबई तक दौड़ लगा रही हैं. इतना ही नहीं श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी और सबूत के लिए दिल्ली पुलिस की टीमें दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में जांच में जुटी हैं. आफताब का दो दौर का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो चुका है, लेकिन अब पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है.
एक नहीं कई हथियार से किए इस्तेमाल
पहले कहा जा रहा था कि आफताब ने गलादबाकर श्रद्धा की हत्या की. इसके बाद आरी से उसके शव के 35 टुकड़े किए. लेकिन अब आफताब ने बताया कि उसने एक नहीं बल्कि कई हथियारों से श्रद्धा के टुकड़े किए थे. उधर, पुलिस को भी आफताब के घर से 5 बड़े चाकू मिले हैं. ये कोई सामान्य घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू नहीं हैं, बल्कि इनकी लंबाई करीब 5-6 इंच हैं. बरामद इन पांचों चाकुओं को जांच के लिए भेज दिया गया है, फोरेंसिक टीम ही बता पाएगी की क्या इन चाकुओं का इस्तेमाल श्रद्धा की बॉडी को काटने के लिए आफताब ने किया था. लेकिन पुलिस अब तक दूसरा बड़ा हथियार आरी बरामद नहीं हो पाई है.
आरी की तलाश जारी
इससे पहले आफताब ने पूछताछ में दिल्ली पुलिस को बताया था कि उसने श्रद्धा मर्डर में इस्तमाल आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका है. वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था. दिल्ली पुलिस की टीम 2 बार गुरुग्राम में उन झाड़ियो की जांच कर चुकी है. 18 नवंबर को यहां जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे CFSL जांच के लिए भेजा गया है. इसके बाद 19 नवंबर की जांच में दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली पुलिस खाली हाथ ही वापस लौटी.
फरीदाबाद में मिले शव के टुकड़े!

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












