
'आप राजनीति पर सवाल करिए, परिणीति पर नहीं', जब मीडिया के सवाल पर बोले राघव चड्ढा
AajTak
आप सांसद राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के संग रिश्ते को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. राघव ने कहा कि आप मुझसे राजनीति पर सवाल करिए, परिणीति पर नहीं. बता दें कि दोनों को मुंबई में एकसाथ स्पॉट किया गया था.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मुंबई में एकसाथ स्पॉट किया गया था. इसको लेकर अब कई तरह के कयास लगने लगे हैं. जब राघव चड्ढा से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे राजनीति पर सवाल करिए, परिणीति पर नहीं.
राघव चड्ढा से जब परिणीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के सवाल न करिए. जब उनसे सवाल किया गया कि जो परिणीति के बारे में सवाल कर रहे हैं उनको आप क्या जवाब देंगे. इस पर राघव ने मुस्कुराते हुए कहा कि आपको जवाब देंगे. उनसे जब पूछा गया कि आपकी मुस्कुराहटों से और कयास लगेंगे तो राघव ने थैंक्यू कहकर बात खत्म कर दी.
बता दें कि राघव और परिणीति को मुंबई में गुरुवार शाम एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था, जहां दोनों ही कूल लुक में नजर आ रहे थे. दोनों ने ही व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी. जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तों इनके फैंस पूछने लगे कि कहीं ये दोनों एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे. हालांकि इस पर दोनों में से किसी ने भी बयान नहीं दिया है.
पहले डिनर पर साथ देखा गया
परिणीति और राघव को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक दिन पहले डिनर पर साथ देखा गया. दोनों ने मैचिंग के कपड़े भी पहने थे. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और इनकी चर्चा होने लगी. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हो सकता है कि परिणीति चोपड़ा राजनीति में आने की तैयारी कर रही हों.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












