
'आप भी हिंदू धर्म से जुड़ें...', उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से अमेरिकी हिंदू संगठन की अपील
AajTak
अमेरिकी हिंदू संगठन ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से हिंदू धर्म से जुड़ने की अपील की. वेंस ने टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम में अपने अंतरधार्मिक विवाह पर कहा था कि उनकी पत्नी उषा ने उन्हें ईसाई धर्म से दोबारा जुड़ने के लिए प्रेरित किया.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इंटरफेथ मैरिज (अंतरधार्मिक विवाह) पर दिए बयान के बाद हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने उनसे हिंदू धर्म से जुड़ने की अपील की है. वेंस ने कहा था कि उनकी पत्नी उषा (जो हिंदू परिवार में पली-बढ़ीं) ने उन्हें ईसाई धर्म से दोबारा जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि उषा भी एक दिन ईसाई धर्म अपनाएंगी.
एचएएफ ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, 'उपराष्ट्रपति महोदय, अगर आपकी पत्नी ने आपको अपने धर्म से दोबारा जोड़ा, तो आप भी हिंदू धर्म से जुड़ें. हिंदू धर्म में यह इच्छा नहीं की जाती कि आपका जीवनसाथी भी धर्म के संदर्भ में चीजों को वैसे ही देखे, जैसा आप देखते हैं.' संगठन ने कहा कि एक पब्लिक फिगर और वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जेडी वेंस को हिंदुओं के धर्म पालन के अधिकार को स्वीकार करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'मेरी पत्नी हिंदू हैं... धर्म परिवर्तन का उनका कोई इरादा नहीं', सोशल मीडिया पर उठे सवाल तो जेडी वेंस ने दिया जवाब
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बोलने के लिए जेडी वेंस के कुछ समर्थकों की आलोचना भी की. संगठन ने कहा, ‘आपके समर्थकों में शामिल कुछ सबसे मुखर आवाजें वास्तव में यह नहीं मानती हैं कि धार्मिक स्वतंत्रता, जो इस राष्ट्र की स्थापना की मूल अवधारणाओं में से एक है, का विस्तार हिंदुओं तक होना चाहिए.’
विवाद की शुरुआत 29 अक्टूबर को मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) के कार्यक्रम में हुई, जहां एक दक्षिण एशियाई महिला ने जेडी वेंस से उनकी इंटरफेथ मैरिज (अंतरधार्मिक विवाह) और इमिग्रेशन पॉलिसी पर सवाल किया. जवाब में वेंस ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि उषा, जो एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हैं, वह भी चर्च से वही प्रेरणा लें, जो मुझे मिली. लेकिन अगर नहीं, तो भगवान ने सभी को स्वतंत्र इच्छा दी है.'
यह भी पढ़ें: 'मेरी पत्नी हिंदू हैं... उम्मीद है एक दिन वो ईसाई धर्म अपनाएंगी', बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










