
आप नेताओं ने LG पर 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया, वीके सक्सेना लेंगे लीगल एक्शन
AajTak
दिल्ली में एलजी वीके सक्सेना पर आप नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. अब उस मामले में एलजी भी उन आप नेताओं के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले हैं. कहा गया है कि उन सभी ने उन्हें फर्जी आरोप लगा बदनाम करने की कोशिश की है. जारी बयान में उस मामले को लेकर भी विस्तार से बताया गया है.
दिल्ली में एलजी वीके सक्सेना और आप नेताओं के बीच में जंग बढ़ती जा रही है. पहले तो ये विवाद सिर्फ मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल तक सीमित चल रहा था, लेकिन अब आप के कई दूसरे विधायक भी इस तल्खी में शामिल हो गए हैं. कुछ दिन पहले ही आप नेताओं ने एलजी पर नोटबंदी के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया. ब्लैक मनी को सफेद करने का दावा कर दिया. अब वीके सक्सेना ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है और इन सभी आप नेताओं के खिलाफ एक्शन लेने की बात की है.
क्या है ये पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और जैस्मिन शाह के खिलाफ एलजी लीगल एक्शन लेंगे. जोर देकर कहा गया है कि इन नेताओं ने एलजी के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए हैं, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है. अब जिस मामले का जिक्र एलजी कर रहे हैं ये साल 2016 से जुड़ा हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था. अब आप का आरोप है कि खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहते हुए वीके सक्सेना ने अपने कर्मचारियों पर नोट बदलने के लिए दबाव डाला था. दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब वे (वीके सक्सेना) खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन थे, तब नोटबंदी हुई थी और एक कैशियर ने लिखित में दिया था कि नोट बदलने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा है. पार्टी का दावा है कि देशभर में 7 हजार ब्रांच में नोटों की अदला-बदली हुई थी. इस तरह से ये पूरा घोटाला 1,400 करोड़ रुपये का है.
एलजी ने बताया केस का सच
अब आप नेताओं के इन्हीं आरोपों को एलजी ने सिरे से खारिज कर दिया है. जोर देकर कहा गया है कि जिस मामले में आप के नेता उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं, उस केस में सीबीआई ने चार्जशीट पहले ही दायर कर दी है. जिन दो आरोपियों का सहारा लेकर एलजी को फंसाने का प्रयास हो रहा है, उस मामले में वो खुद ही दोषी हैं. मामले को लेकर ये भी जानकारी दी गई है कि Khadi Gramodyog Bhavan (KGB) के अकाउंट में चलन से बंद किए गए 500 और 1000 के नोट जमा किए गए थे. जब ये जानकारी जैसे ही सामने आई, CVO को तुरंत सूचित किया गया और फिर अगले साल 2017 में सीबीआई एक सरप्राइज चेक मारा.
मुश्किल में फंसे आप नेता?

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



