
'आप दोनों ने शादी क्यों की?', मां -बाप को छोड़ चुके शख्स ने बताई दुखभरी दास्तान
AajTak
अपने माता पिता के चलते कई बीमारियों का सामना कर रहे एक 21 साल के शख्स ने अपने माता पिता को इसके लिए न सिर्फ जिम्मेदार ठहराया बल्कि उसने उनसे नाता ही तोड़ लिया. शख्स ने रेडिट पर अपने गुस्से का पूरा कारण समझाया.
दुनिया में कई खूबसूरत, बदसूरत, गोरे, तेज दिमाग और कम दिमाग लोग होता है. इन सभी के पीछे बड़ी वजह उनके माता पिता के जीन्स होते हैं. आंखों के रंग से लेकर बुद्धिमता तक हर चीज में माता पिता के जीन्स का बड़ा प्रभाव होता है. लेकिन कुछ ऐसे भी कारण होते हैं जिनके चलते बच्चे खास डिफेक्ट या मेंटल इलनेस का शिकार होते हैं.
ऐसे ही हालात का सामना कर रहे एक 21 साल के शख्स ने अपने माता पिता को इसके लिए न सिर्फ जिम्मेदार ठहराया बल्कि उसने उनसे नाता ही तोड़ लिया. शख्स ने रेडिट पर अपने गुस्से का पूरा कारण समझाया.
टेक्सास में नहीं मिला था मैरिज लाइसेंस
मानसिक बीमारी undifferentiated schizophrenia से जूझ रहे और दवाओं पर जी रहे शख्स ने लिखा- मेरे माता-पिता चचेरे भाई-बहन हैं. उन्होंने टेक्सास में मैरिज लाइसेंस प्राप्त करने की कोशिश की. राज्य ने इसे मंजूरी नहीं दी क्योंकि यह वहां अवैध था. उन्होंने फिर भी शादी की और फाइन भरा.
बहुत कुछ झेला, 8 साल अलग- थलग रहा
उनका सोचना यह था कि हम एडल्ड हैं और अपनी सहमति से शादी कर रहे हैं और हम किसी को चोट नहीं पहुंचा रहे हैं. लेकिन उन्होंने मुझे चोट पहुंचाई. मेरी दादी को चोट पहुंचाई. उन्होंने हमारे परिवार को चोट पहुंचाई. हमारे परिवार को बर्बाद कर दिया. दुनिया के करोड़ो लोगों में से, उन्होंने एक-दूसरे को चुना. मैंने अन्य बच्चों से, परिवार से बहुत सारे कमेंट्स का सामना किया है. मैं 8 सालों तक परिवार के लोगों से अलग-थलग रहा.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











