
...आप अमीर हैं तो ट्रंप का अमेरिका ही नहीं ये देश भी 'गोल्डन कार्पेट' बिछाने को तैयार! देख लीजिए लिस्ट
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम जारी किया है जिसके तहत अमेरिका में पैसे निवेश कर वहां की नागरिकता ली जा सकती है. दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं जो अपने यहां निवेश के बदले में नागरिकता देते हैं. नागरिकता खरीदने में करोड़ों रूपये का खर्चा आता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के अमीरों के लिए अमेरिका के रास्ते खोल दिए हैं. उन्होंने 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' जारी किया है जिसे 50 लाख डॉलर यानी करीब 44 करोड़ रुपये में खरीदकर अमेरिका की नागरिकता हासिल की जा सकती है. मोटी फीस चुकाने के बाद अमेरिका में रहने का परमिट मिल जाएगा. अमेरिका में पहले से ही पैसे देकर नागरिकता खरीदने का सिस्टम है जिसे EB-5 वीजा कहा जाता है. कम से कम 10 लाख डॉलर का निवेश करने वाले विदेशियों को अमेरिका का यह वीजा मिलता है लेकिन अब गोल्ड कार्ड के आने के बाद इसे खत्म कर दिया जाएगा. माना जा रहा है गोल्ड कार्ड का प्लान अप्रैल से शुरू होगा.
अमेरिका की तरह ही दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं जो निवेश के बदले में यानी पैसे लेकर नागरिकता देते हैं. ब्रिटिश एडवाइजरी फर्म 'Henley And Partners' के मुताबिक, दुनिया में 100 से अधिक देश है जो निवेश के बदले में 'गोल्डन वीजा' देते हैं. यह वीजा आवेदनकर्ता को उस देश का नागरिक बनाता है जिसके बाद उसे वहां वोट करने और अन्य नागरिक अधिकारों के इस्तेमाल की अनुमति होती है.
हेनले एंड पार्टनर्स की वेबसाइट पर 13 ऐसे ही देशों के बारे में जानकारी दी गई है जहां निवेश के जरिए वहां की नागरिकता हासिल की जा सकती है.
एंटीगुआ एंड बारबुडा (Antigua and Barbuda)- एंटिगुआ एंड बारबुडा कैरेबियाई देश है जो कॉमनवेल्थ का भी सदस्य है. इसकी नागरिकता खरीदना अपेक्षाकृत काफी सस्ता माना जाता है. एंटीगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता खरीदने के लिए आपको कम से कम 230,000 डॉलर यानी लगभग दो करोड़ 58 हजार रुपये खर्च करने होंगे.
एंटीगुआ एंड बारबुडा का पासपोर्ट आपको 150 डेस्टिनेशन जिसमें, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग, ब्रिटेन और यूरोप का शेन्जेन क्षेत्र शामिल है, पर वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल ट्रैवल की सुविधा देता है. अगर किसी ने निवेश के जरिए इस देश की नागरिकता हासिल कर ली तो वो अपने पति या पत्नी, 31 साल से कम उम्र के बच्चों (उनके पति या पत्नी और बच्चों), दादा-दादी जिनकी उम्र 55 या इससे अधिक हो और बिन ब्याहे भाई-बहन को डिपेंडेंट के तौर पर ले जा सकता है.
ऑस्ट्रिया (Austria)- ऑस्ट्रिया के पासपोर्ट को दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट्स में गिना जाता है. हेनले एंड पार्टनर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रिया का पासपोर्ट हासिल करने के लिए आपको ऑस्ट्रिया की अर्थव्यवस्था में अच्छा-खासा योगदान देना होगा. ऑस्ट्रिया की नागरिकता के लिए आपको कम से कम 8 लाख यूरो यानी 7 करोड़ 29 लाख 51 हजार रुपये खर्च करने होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











