
आपके शरीर को दिन में कितने पानी की जरूरत? डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
AajTak
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में पानी की जरूरत इंसान के परिवेश, खान-पान और उसके शरीर के आधार पर तय होती है. जिस तरह हर इंसान के पैर में एक समान नंबर का जूत फिट नहीं होता है, ठीक उसी प्रकार हर इंसान की पानी की जरूरत भी अलग-अलग होती है.
पानी की कमी से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है और हमारे शरीर के प्रमुख अंगों पर बुरा असर पड़ता है. ये दिक्कत उन सभी लोगों के साथ हो सकती है जिन्हें शरीर में पानी की सही जरूरत के बारे में जानकारी नहीं है. 'हेल्दी लिविंग विद शरण' के साथ बतौर हेल्थ कोच काम रहीं शर्मिला कन्नन ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी है. हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा, 'शरीर में पानी की जरूरत इंसान के परिवेश, खान-पान और उसके शरीर के आधार पर तय होती है. जिस तरह हर इंसान के पैर में एक समान नंबर का जूत फिट नहीं होता है, ठीक उसी प्रकार हर इंसान की पानी की जरूरत भी अलग-अलग होती है. हरी सब्जियां और फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं.' शर्मिला कन्नन ने न सिर्फ पानी की जरूरतों के बारे में जानकारी दी, बल्कि घर में पानी के रख-रखाव को लेकर भी खास टिप्स साझा किए. इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












