
आपके एरिया में 5G Network मिल रहा है या नहीं? कैसे चेक कर सकते हैं आप, जान लें ये जरूरी बातें
AajTak
How To Check 5G Network: एयरटेल और जियो की 5G सर्विस कई शहरों में लाइव हो चुकी है. हालांकि, इसके बाद भी बहुत से लोगों को 5G सर्विस नहीं मिल रही है. इसकी वजह है कि टेलीकॉम कंपनियों ने 5G सर्विस चुनिंदा एरिया में ही लाइव की है. आपके एरिया में 5G सर्विस मिल रही है या नहीं, क्या इसे चेक करने का कोई तरीका है.
Airtel और Jio ने कई शहरों में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है. 5G नेटवर्क को लॉन्च हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है. हालांकि, अभी भी बहुत से यूजर्स की शिकायत है कि उनके एरिया में 5G नेटवर्क नहीं मिल रहा है. भले ही यूजर्स 5G इनेबल्ड शहर में है, लेकिन उनके एरिया में 5G नेटवर्क नहीं आ रहा है.
ऐसे यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है. जियो की बात करें तो कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी और चेन्नई में अपनी सर्विस लॉन्च की है. वहीं Airtel 5G सर्विस 8 शहरों में उपलब्ध है. कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, बेंगलुरु, सिलीगुड़ी, हैदराबाद और नागपुर में 5G सर्विस लाइव की है.
दोनों कंपनियों ने 5G सर्विस के लिए किसी प्लान का ऐलान नहीं किया है. हां, Airtel की सर्विस सभी यूजर्स ट्राई कर सकते हैं, जो भी 5G इनेबल एरिया में हैं. वहीं जियो की सर्विस के लिए यूजर्स को वेलकम ऑफर चाहिए होगा. यह वेलकम ऑफर चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है. सवाल ये है कि जो यूजर 5G नेटवर्क वाले शहरों में रह रहे हैं, उन्हें कैसे सर्विस मिलेगी.
इसका एक सिंपल तरीका है कि आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर Preferred Network में 5G के ऑप्शन को सलेक्ट करें. ऐसे में जब भी आप 5G नेटवर्क में आएंगे. आपके फोन पर 5G सिग्नल आने लगेगा. जहां अभी 4G का लोगो आता है.
आपको वहां पर 5G का ऑप्शन नजर आने लगेगा. अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आपके एरिया में 5G सिग्नल नहीं है. हालांकि, एयरटेल ने इसे चेक करने के लिए अलग से एक टूल लॉन्च किया है.
इस टूल को यूज करने के लिए आपको अपने फोन में Airtel Thanks App डाउनलोड करना होगा. अगर आपके फोन में पहले से ही ये ऐप है, तो चेक कर लें कि आपके पास इसका अपडेटेड वर्जन हो. अब आपको ऐप ओपन करना होगा और चेक करें कि आपका फोन 5G इनेबल है या नहीं.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












