
'आपकी नफरत को हमारा प्यार...', दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, राहुल ने भरी हुंकार, BJP ने उठाए सवाल
AajTak
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में एंट्री कर चुकी है. इसके साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है. जहां राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा अब मोहब्बत की इस आवाज और भारत के लोगों के मैसेज को दिलवालों की नगरी यानी दिल्ली तक ले जाएगी. वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड केस बढ़ रहे हैं. इस पर रोकथाम के लिए सरकार ने उचित कदम उठाए हैं, तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर चुकी है. आज यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में प्रवेश किया. यात्रा करीब 10:30 बजे जयदेव आश्रम, आश्रम चौक के पास पहुंचेगी. शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर जाएगी. यात्रा के दिल्ली आने पर राजनीति भी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि देश में कोविड केसों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. लेकिन कांग्रेस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है.
वहीं, राजधानी दिल्ली में एंट्री करने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि आज हम भारत की राजधानी दिल्ली के द्वार पर खड़े हैं. यह इस यात्रा के लिए और देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. इस पूरी यात्रा के दौरान हमने अपने लोगों के जबर्दस्त ज्ञान से सीखा है. हमने उनकी पीड़ा देखी है और उनकी आकांक्षाओं को सुना है.
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब मोहब्बत की इस आवाज और भारत के लोगों के मैसेज को दिलवालों की नगरी यानी दिल्ली तक ले जाएगी. उन्होंने कहा कि आप लोग मेरे शब्दों का नोट कर लें... आपकी नफरत को हमारा प्यार काटेगा.
राहुल गांधी ने कहा कि मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, आप इस आवाज को जरूर सुनें. यह आपके अहंकार को चकनाचूर कर देगा और नफरत की उस आग को बुझा देगा, जिसे आपने 8 साल से अधिक समय तक पाला है.
राहुल गांधी ने कहा कि हम 3000 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं. जबकि अभी भी मजबूती से चल रहे हैं. लोग सोचते हैं कि ये कैसे पॉसिबल है, तो समझ लीजिए कि ये भारत के लोगों की शक्ति है जो इस यात्रा के पीछे असली ताकत है. हमने जहां भी यात्रा की है, मैंने एक ही चीज़ देखी है - मोहब्बत. साथ ही कहा कि महंगाई हटाओ, बेरोज़गारी मिटाओ, नफ़रत मत फैलाओ. हिंदुस्तान की ये आवाज़ 'राजा' के सिंघासन तक ले कर हम दिल्ली आ गए.
बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना एजेंसी के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया भर के कई देश कोविड मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से जूझ रहे हैं और सरकार ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए हैं, तो कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है? प्रोटोकॉल सबके लिए होते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











