
'आपकी असली पीड़ा समझ सकता हूं', आम्बेडकर को लेकर केजरीवाल की चिट्ठी पर JDU नेता संजय झा का पलटवार
AajTak
जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केजरीवाल के पत्र का जवाब देते हुए उन्हें याद दिलाया कि नीतीश कुमार ने महादलित समुदाय से आने वाले जीतन राम मांझी को बिहार का सीएम बनाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते समय किसी दलित को सीएम नहीं बनाया और न ही पंजाब में एक दलित को डिप्टी सीएम बनाने का अपना चुनाव का वादा निभाया.
दलितों के आइकन बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के मुद्दे पर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच जारी खींचतान के बीच, जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर, गृह मंत्री अमित शाह के संसद में आम्बेडकर पर दिए बयान पर विचार करने की सलाह दी थी. अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को लिखे अपने पत्र में कहा था, 'बीजेपी ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है. लोगों को लगता है कि जो लोग बाबा साहेब को प्यार करते हैं, वे बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते. आपको भी इस बारे में सोचना चाहिए.'
जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केजरीवाल के पत्र का जवाब देते हुए उन्हें याद दिलाया कि नीतीश कुमार ने महादलित समुदाय से आने वाले जीतन राम मांझी को बिहार का सीएम बनाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते समय किसी दलित को सीएम नहीं बनाया और न ही पंजाब में एक दलित को डिप्टी सीएम बनाने का अपना चुनाव का वादा निभाया.
अमित शाह ने आम्बेडकर मुद्दे पर कांग्रेस की कलई खोली: JDU
संजय झा ने अपने पत्र में लिखा, 'अरविंद केजरीवाल जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा गया आपका पत्र मैंने पढ़ा. आपकी असली पीड़ा मैं समझ सकता हूं. आपका दर्द यह है कि उस दिन सदन में आपके गठबंधन के नेता राहुल गांधी, उनकी पार्टी और उनके परिवार की कलई खुल रही थी. सच से पर्दा हट रहा था. कांग्रेस ने पूज्य बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, उनकी सोच और संविधान के साथ जो किया वह सच पूरे देश के सामने आ रहा था. देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने उस दिन इतिहास के वो पन्ने पलटे, जो आप और आपके गठबंधन के नेता राहुल गांधी नहीं देखना चाहते हैं. अमित शाह ने देश को बताया कि किस तरह से दलितों और महिलाओं की उपेक्षा से आहत होकर बाबा साहब को नेहरू की कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था. मैं समझ सकता हूं इस तरह की बातों पर चर्चा, आप और आपके गठबंधन के नेता राहुल गांधी को कतई पसंद नहीं आई होगी.'
यह भी पढ़ें: 'पूर्वांचली वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटवाए जा रहे...', केजरीवाल का BJP पर गंभीर आरोप, देखें उन्होंने लिखा, 'अमित शाह ने देश को बताया कि जब बाबा साहब चुनाव लड़े, तो पंडित नेहरू ने न सिर्फ उनके खिलाफ प्रचार किया बल्कि उनको चुनाव हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अंततः बाबा साहब ने चुनावी राजनीति से दूरी बना ली. आपको याद दिलाना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने बाबा साहब के साथ जो दुर्व्यवहार किया वह अक्षम्य है. 1955 में पंडित नेहरू ने खुद को भारत रत्न दिया. 1971 में इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न दिया. जबकि बाबा साहब को भारत रत्न मिलने में चार दशक से ज्यादा लग गए. उनको यह सम्मान 1990 में तभी मिला, जब कांग्रेस को इस देश की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया. जनता दल की उस सरकार में मेरे नेता और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री हुआ करते थे. और उन्होंने यह मांग रखी थी कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को भारत रत्न से नवाजा जाए. नीतीश कुमार ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलते हुए बिहार में, दलितों और पिछड़ों के लिए जो किया है; आप और आपके गठबंधन के नेता राहुल गांधी उसे करने की कल्पना भी नहीं कर सकते. बिहार में 1990 तक कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता में रही और 1990 से लेकर 2005 तक आरजेडी के साथ सत्ता की मलाई खाती रही. मगर बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में दलितों और अति पिछड़ों को आरक्षण तब मिला जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने. तब कहां गया था आपके गठबंधन के नेता और उनकी पार्टी की संविधान के प्रति आस्था और बाबा साहब के प्रति प्रेम.'
केजरीवाल ने दलितों को उनके अधिकारों से दूर रखा: JDU

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



