
आदित्य ठाकरे ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण विभाग को क्यों दिए 100 करोड़? होगी जांच: शिंदे गुट
AajTak
उद्धव सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे आदित्य ठाकरे पर शिंदे गुट के नेता रामदास भाई कदम ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आदित्य ने मंत्री रहते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण विभाग को 100 करोड़ रुपये दिए. उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार इसकी जांच करेगी.
शिवसेना शिंदे गुट के नेता और विधायक रामदास भाई कदम ने चेतावनी दी है कि सरकार इस बात की जांच करेगी कि आदित्य ठाकरे ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण विभाग को 100 करोड़ क्यों दिए. वे रविवार को अपने गांव खेड में बात कर रहे थे.
युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की शिव-संवाद निष्ठा यात्रा रत्नागिरी जिले में आई थी. इस समय दापोली में हुई बैठक में आदित्य ठाकरे ने विधायक योगेश कदम, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिंदे गुट के सभी विधायकों की जमकर आलोचना की. रामदास कदम ने इसको लेकर शिवसेना नेता भास्कर जाधव की भी कड़ी आलोचना की.
PCB से विभाग को रुपये देने की होगी जांच: शिंदे गुट
रामदास भाई कदम ने कहा कि आदित्य ठाकरे 2 साल तक मुझसे पर्यावरण खाते को समझते थे, मेरी हर बैठक में आकर बैठते थे और अचानक उद्धवजी मुख्यमंत्री और आदित्य पर्यावरण मंत्री और रामदास कदम बाहर आ गए. काका और चाचा की पीठ में खंजर घोंप दिया. रामदास कदम ने ऐसा आदित्य ठाकरे के बारे में कहा. साथ ही रामदास भाई कदम ने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि आदित्य ठाकरे ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण विभाग को 100 करोड़ क्यों दिए.
भास्कर जाधव पर भड़के रामदास कदम
इसके साथ ही रामदास ने भास्कर जाधव को लेकर कहा कि मेरे पास भौंकने वाले कुत्ते पर ध्यान देने का समय नहीं है. कुत्ते तो भौंकते हैं, हाथी अपनी चाल चलता है. अभी हाल ही में वेदांता और फॉक्सकॉन के सेमी कंडक्टर प्लांट महाराष्ट्र की जगह गुजरात में शिफ्ट करने को लेकर आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर सवाल उठाए थे.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









