
आदित्य को रियलिटी शो से मिले करोड़ों के ऑफर, फिर क्यों छोड़ रहे होस्टिंग
AajTak
आदित्य ने कहा 'जब मैंने 18 साल की उम्र में सारेगामापा होस्ट करना शुरू किया था तब मुझे प्रति एपिसोड 7500 रुपये मिलते थे. उस वक्त ये मेरे लिए बहुत बड़ी रकम थी और इसलिए अब जब वे मेरे पास आते हैं और करोड़ों में ऑफर देते हैं, तो मुझे उन्हें ना कहने में दुख होगा.'
आदित्य नारायण ने बतौर शो होस्ट जितनी पॉपुलैरिटी हासिल की है, वो उनके अब तक के अन्य प्रोफेशनल करियर में देखने को नहीं मिला है. वे इस वक्त इंडियन आइडल 12 को होस्ट कर रहे हैं. लेकिन आदित्य 2022 से टीवी शो की होस्टिंग से रिटायरमेंट लेने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में इसकी अनाउंसमेंट की है. अब उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में टीवी शो होस्टिंग क्विट करने के पीछे वजह बताई है. बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत में आदित्य ने कहा 'मुझे लगा कि इस अनाउंसमेंट के लिए ये सही समय है क्योंकि मेरे पास पहले से ही 4 प्रोजेक्ट लाइन में हैं. इसलिए मैं शोमेकर्स को यह जानकारी देना चाहता था कि मैं आगे उनके होस्टिंग के ऑफर्स को स्वीकार नहीं कर पाउंगा. मुझे इन्हें रिजेक्ट करने में दुख भी होगा क्योंकि मुझे पहले से कहीं ज्यादा पैसे मिलते थे.'More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












