
आत्मा कैसी दिखती है... एक सवाल और खत्म हो गईं 4 जिंदगियां, केरल हत्याकांड की Inside Story
AajTak
कहानी केरल के उस युवक की जिसकी एक सनक ने चार लोगों की जान ले ली. उसे अपने एक सवाल का जवाब चाहिए था. उस जवाब को पाने के लिए उसने अपने ही घर के चार लोगों को बेरहमी से मार डाला. आखिर क्या थी ये पूरी घटना जिसे जानकर न केवल केरल राज्य, बल्कि पूरे देश में सनसनी मच गई थी. चलिए जानते हैं विस्तार से नाथनकोड हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी...
तारीख, 9 अप्रैल 2017... जगह केरल (Kerala) के तिरुवनंतपुरम का नंथनकोड (Nanthancode) इलाका... यहां रिटायर्ड प्रोफेसर ए राजा थंकम (60) अपने परिवार के साथ रहते थे. परिवार में उनकी पत्नी डॉक्टर जीन पद्मा (58), बेटा केडल जीनसन राजा (30), बेटी कैरोलिन (26) और एक रिश्तेदार ललिता (70) रहती थीं.
पिता राजा थंकम ने दोनों बच्चों को डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा. कैरोलिन कुछ समय पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस आ गई. जबकि, केडल (Cadell Jeanson Raja) अपनी बहन के बाद ऑस्ट्रेलिया गया था. इसलिए वो वहां रहकर पढ़ाई करता रहा. वहां पढ़ाई के दौरान वह शिजोफ्रेनिया (schizophrenia) जो कि एक प्रकार का मानसिक विकार होता है, उसका शिकार हो गया.
उसकी रूचि इस चीज में भी ज्यादा बढ़ने लगी कि आखिर आत्मा कैसी दिखती है. हमारा शरीर आत्मा के साथ कैसे काम करता है. मौत होते ही क्या हम आत्मा को देख सकते हैं. इस तरह के कई सवालों के बारे में वह जानने की दिलचस्पी रखने लगा. वह इन सवालों को लेकर इतना आतुर हो गया था कि उसने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना ही छोड़ दिया. बस इस सवाल की तलाश में रहने लगा कि आखिर आत्मा दिखती कैसी है? वह दिन रात इसी पर रिसर्च करने में लगा रहता.
जैसे-तैसे उसने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और वापस केरल आ गया. फिर यहां आकर भी आत्मा से संबंधित सवालों को लेकर वह रिसर्च में लगा रहा. घर वालों से भी इतना बातचीत नहीं करता. न तो वो बाहर जाता और न ही अपने कमरे में किसी को आने देता. उसने अपने आपको एक कमरे में बंद सा कर लिया था. बस दिन भर किताबों में यही सवाल ढूंढता रहता कि आखिर आत्मा दिखती कैसी है?
कैडल की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे दो बार मनोरोग विशेषज्ञ के पास भी ले जाया गया. वहां भी वो बस उन्हीं बातों को लेकर डॉक्टर से सवाल करने लगा. उसका ट्रीटमेंट चला लेकिन उसका भी केडल पर कोई असर नहीं हुआ. घर वालों ने सोचा कि हो सकता है समय बीतने के साथ-साथ उसका ये पागलपन भी दूर हो जाए.
दिन बीतते गए और वह यूं ही घर में बैठे-बैठे बस पैरानॉर्मल एक्टिविटी और आत्मा के बारे में रिसर्च करता रहा. फिर उसने एक ऐसा निर्णय लिया जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. उसने सोचा कि अगर मैं किसी को अपनी आंखों के सामने मार डालूं तो हो सकता है मैं शरीर से बाहर आत्मा को निकलता देख सकूं. इसके लिए उसने किसी का मर्डर करने का प्लान बना डाला.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






