
आतिशी को फ्लैगस्टाफ रोड बंगले का नहीं मिला कब्जा: CMO
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि सीएम आतिशी को 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगले के आवंटन के बारे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से एक पत्र मिला है. लेकिन अब तक उन्हें (आतिशी) इस बंगले का कब्जा नहीं मिला है. बयान में कहा गया है कि आतिशी अब भी एबी-17, मथुरा रोड आवास में रह रही हैं जो उन्हें पिछले साल दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त करने पर आवंटित किया गया था.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित बंगले के आवंटन के बारे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से एक पत्र मिला है. लेकिन अब तक उन्हें (आतिशी) इस बंगले का कब्जा नहीं मिला है. CMO कार्यालय की ओर से गुरुवार को एक बयान में ये जानकारी दी गई है.
बयान में कहा गया है कि आतिशी अब भी एबी-17, मथुरा रोड आवास में रह रही हैं जो उन्हें पिछले साल दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त करने पर आवंटित किया गया था.
बुधवार को मिला पत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री आतिशी को बुधवार देर रात 6, फ्लैग स्टाफ रोड के लिए आवंटन पत्र मिला. हालांकि, उन्हें अभी तक घर का कब्जा नहीं मिला है."
पॉश सिविल लाइंस इलाके में बंगला औपचारिक रूप से 11 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग द्वारा आतिशी को आवंटित किया गया था, जो उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल द्वारा खाली किए जाने के बाद घर को सौंपने की प्रक्रिया पर विवाद के बीच था.
केजरीवाल ने खाली किया बंगला

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










