
आतिशबाजी ने बढ़ा दी सांसों की मुश्किलें, दिल्ली में AQI 400 के करीब, रात को विवेक विहार में 30 गुना तक बढ़ गया था प्रदूषण
AajTak
दिवाली पर जश्न में लोग ऐसे मगन हुए कि पूरी दिल्ली को धुआं धुआं कर दिया. राजधानी के हर कोने से पटाखों की आवाज देर रात तक गूंजती रही. लाख सख्ती के बावजूद यहां भी दिल्ली वालों ने जमकर पटाखे जलाए. इसका असर एक्यूआई पर देखने को मिल रहा है और दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहर खराब है.
दिल्ली में दिवाली के बाद प्रदूषण के लेवल में खतरनाक इजाफा हुआ है. खराब हवा ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसत प्रदूषण भी बढ़कर 359 पर पहुंच गया.
आतिशबाजी की वजह से दिल्ली का मौसम धुंधला सा हो गया है. दिल्ली का कई जगहों पर पीएम 2.5 का स्तर तय सीमा से कई गुना ज्यादा हो गया. शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के नेहरू नगर, पटपड़गंज, अशोक विहार और ओखला में AQI का स्तर 350 से 400 के बीच रहा.
विभिन्न जगहों पर सुबह 6 बजे तक का AQI
सीपीसीबी (केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, सुबह 6 बजे तक दिल्ली के विभिन्न जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर बेहद खराब रहा.
अलीपुर में 350, आनंद विहार में 396, अशोक विहार में 384, आया नगर में 352, बवाना में 388, चांदनी चौक 336. दिलशाद गार्डन 257, नॉर्थ कैंपस 390, पंजाबी बाग में 391, सोनिया विहार 392, अरबिंदो मार्ग 312, नजफगढ़ 329, नरेला में 288, जवाहरलाल नेहरू 340, लोधी रोड 352 द्वारका 349, बुराड़ी क्रॉसिंग 394 और आईजीआई एयरपोर्ट में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 375 दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: दिवाली पर खूब हुई आतिशबाजी, प्रदूषण में भारी बढ़ोतरी, 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











