
आतंक को पालने की सजा; FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाक, नहीं पूरा किया 27-प्वाइंट वाला एक्शन प्लान
AajTak
आतंक को पालने वाले पाकिस्तान की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिरने वाला है. दरअसल, आतंक को लेकर FATF के 27 प्वाइंट वाले एक्शन प्लान को पूरा न करने के चलते उसे वैश्विक टेरर-फंडिंग वॉचडॉग की ग्रे लिस्ट में बने रहना पड़ेगा. पाक एक्शन प्लान के एक जरूरी पैरामीटर के अनुपालन में विफल रहा है.
आतंक को लेकर पाकिस्तान का रवैया जगजाहिर है, जिसके चलते वह दुनिया की नजरों में चढ़ा रहता है. यही वजह है कि लंबे समय से फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में बना पाक एक बार फिर इसी सूची में बरकरार रह सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











