
'आतंक के खिलाफ आगे बढ़े भारत, ट्रंप प्रशासन हर मुमकिन मदद करेगा', अमेरिका ने डंके की चोट पर किया ऐलान
AajTak
अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि भारत को हर हाल में आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा. हम भारत का साथ देने का हर मुमकिन प्रयास करेंगे. ट्रंप प्रशासन आतंकवाद से निपटने के लिए भारत को हर संसाधन मुहैया कराएगा.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत को आतंकवाद के खिलाफ दुनियाभर से समर्थन मिल रहा है. अब अमेरिका ने भी डंके की चोट पर भारत का साथ देने का वादा कर दिया है.
अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि भारत को हर हाल में आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा. हम भारत का साथ देने का हर मुमकिन प्रयास करेंगे. ट्रंप प्रशासन आतंकवाद से निपटने के लिए भारत को हर संसाधन मुहैया कराएगा.
उन्होंने कहा कि अमेरिका हर वो कोशिश करेगा, जो वो कर सकता है. मुझे लगता है कि रिश्ते ऐसे ही प्रगाढ़ होते हैं. ट्रंप प्रशासन स्पष्ट रूप से इसकी अहमियत को समझता है और आतंकवाद के खतरे को भी समझता है.
उन्होंने कहा कि देखो, भारत में जो कुछ हुआ है, उसके प्रति हमारी पूरी संवेदना उनके साथ है. हम हमारे सहयोगियों के साथ खड़े होना चाहते हैं. मुझे लगता है कि भारत कई मायनों में हमारा महत्वपूर्ण साझेदार देश है. दोनों देशों के बीच जल्द ही ट्रेड को लेकर बातचीत सफल होगी. अगर खतरा बढ़ता है तो आप देखेंगे कि ट्रंप प्रशासन संसाधनों के साथ हर मुमकिन मददकरेगा.
जॉनसन ने कैपिटल हॉल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत और अमेरिका के बीच की ट्रेड डील पर भी बात की और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बातचीत सफल होगी.
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया गया था.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










