
आतंकी पन्नू ने दी प्लेन उड़ाने की धमकी, इंटरनेशनल यात्रियों से बोला- मत करो भारत की यात्रा
AajTak
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है. पन्नू ने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया के विमानों पर हमला हो सकता है. उसने इंटरनेशनल यात्रियों से भारत की यात्रा नहीं करने की अपील की है.
बीते एक कुछ दिनों में भारतीय विमान कंपनियों को 100 से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं. इन धमकियों के बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए प्लेन उड़ाने की धमकी दी है.
पन्नू ने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है. पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया में उड़ान न भरने का आग्रह किया है.
भारत कर चुका आतंकी घोषित सिख फॉर जस्टिस संगठन की नींव रखने वाला पन्नू आए दिन कोई न कोई भड़काऊ बयान देता रहता है. खालिस्तान के नाम पर लोगों को भड़काने की वजह से पन्नू को भारत आतंकवादी मानता है. उसपर अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाने का आरोप है.
यह भी पढ़ें: भारत के लिए पन्नू Most Wanted, अमेरिका के लिए विकास यादव... आतंकवाद पर US का दोहरा रवैया?
साल 2020 में अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत उसे आतंकी घोषित किया गया. चूंकि सिख फॉर जस्टिस की विचारधारा भी वही है इसलिए उसे भी प्रतिबंधित कर दिया गया. इसी के साथ-साथ एसएफजे का कंटेंट बनाने-दिखाने वाले कई यूट्यूब चैनलों पर भी प्रतिबंध लग गया. पन्नू अब भगौड़ा है और अमेरिका में पनाह ली हुई है, साथ ही उसके पास कनाडा की भी नागरिकता है.
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है. अप्रैल 2023 में, एक वीडियो में, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को उनकी असम यात्रा के दौरान धमकी दी थी. जून 2023 में, 2 महीने में तीन अन्य प्रमुख खालिस्तानी नेताओं की मौत के बाद पन्नू छिप गया था. वह पंजाब और भारत के कई पड़ोसी क्षेत्रों से अलग एक धर्म-आधारित अलग राज्य की वकालत करता है और जिसे खालिस्तान के नाम से जाना जाता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









