
आतंकी देश पाकिस्तान को मदद जारी रखने पर उतारू एर्दोगन! बोले- PAK-तुर्की दोस्ती जिंदाबाद
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने एक बार फिर आतंक के पालनहार पाकिस्तान के प्रति अपना समर्थन जताया है. उन्होंने शहबाज शरीफ को भाई बताते हुए पाकिस्तान-तुर्की दोस्ती जिंदाबाद कहा है. एर्दोगन ने ये बातें तब कही हैं जब भारत में तुर्की और उसके सामानों का बहिष्कार किया जा रहा है.
भारत से लड़ाई में पाकिस्तान का खुलकर सपोर्ट करने वाले तुर्की ने एक बार फिर आतंक के पनाहगार का समर्थन किया है. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को 'डियर ब्रदर' यानी प्रिय भाई कहा है. एर्दोगन ने कहा कि तुर्की भविष्य में भी अच्छे और बुरे, दोनों वक्त में पाकिस्तान के साथ डटकर खड़ा रहेगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में एर्दोगन ने कहा, 'प्रिय भाई शहबाज शरीफ, तुर्की-पाकिस्तान का भाईचारा सच्ची दोस्ती के बेहतरीन उदाहरणों में से एक है जो दुनिया के बहुत कम देशों को हासिल है. तुर्की पाकिस्तान की शांति, सौहार्द और स्थिरता को बहुत महत्व देता है. हम पाकिस्तान की समझदारी और धीरज भरी नीति की सराहना करते हैं जो विवादों के समाधान में वार्ता और सुलह को प्राथमिकता देती है.'
एर्दोगन ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा, 'अतीत की तरह ही हम भविष्य में भी अच्छे-बुरे समय में आपके साथ खड़े रहेंगे. पाकिस्तान के हमारे दोस्तों और भाइयों को हमारी तरफ से हार्दिक स्नेह और बधाई पहुंचाएं. पाकिस्तान-तुर्की दोस्ती जिंदाबाद.'
राष्ट्रपति एर्दोगन ने ये ट्वीट शहबाज शरीफ के एक ट्वीट के जवाब में किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय भाई राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन के पाकिस्तान के प्रति प्रबल समर्थन और हमारे साथ अटूट एकजुटता ने मुझे बहुत प्रभावित किया है. पाकिस्तान को तुर्की के साथ अपने दीर्घकालिक और स्थायी भाईचारे पर गर्व है, जो प्रत्येक नई चुनौती के साथ मजबूत होता जा रहा है. मैं दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने में महामहिम (एर्दोगन) की रचनात्मक भूमिका और मजबूत प्रयासों के लिए विशेष रूप से आभारी हूं.'
शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा कि 'पाकिस्तान और तुर्की के बीच संबंध और मजबूत होते रहें, फलते-फूलते रहें, क्योंकि हम दोनों देशों और उनके लोगों के समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करते हैं.
भारत में तुर्की का विरोध

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






